Trade setup for today : एग्जिट पोल से पहले बाजार सतर्क, 22500 पर निफ्टी के लिए मजबूत सपोर्ट
Trade setup : 29 मई को बाजार लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ है। गुरुवार को मई डेरिवेटिव कॉन्ट्रक्टों की एक्सपायरी और 1 जून को लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के तुरंत बाद होने वाले एग्जिट पोल से पहले बाजार सतर्क दिख रहा है कल बैंक निफ्टी में भी गैप-डाउन ओपनिंग देखने को मिली थी और यह 641 अंक या 1.3 फीसदी की गिरावट के साथ 48,501 पर पहुंच गया
Trade setup : मंथली बेसिस पर 23,500 की स्ट्राइक पर अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
Trade setup : बाजार ने निफ्टी 50 पर 22,800 के आस-पास स्थित सपोर्ट को तोड़ दिया है। 29 मई को बाजार लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ है। गुरुवार को मई डेरिवेटिव कॉन्ट्रक्टों की एक्सपायरी और 1 जून को लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के तुरंत बाद होने वाले एग्जिट पोल से पहले बाजार सतर्क दिख रहा है। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक निफ्टी के लिए अगला सपोर्ट 22,600 के आसपास है। उसके बाद अगला सपोर्ट 22,500 पर है। जब तक ये सपोर्ट कायम रहेगा तब तक बाजार में तेजी की वापसी की संभावना कायम रहेगी। निफ्टी के लिए 23,000 के स्तर पर रजिस्टेंस दिख रहा है।
29 मई को निफ्टी 50 इंडेक्स 183.5 अंक या 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 22,705 पर बंद हुआ। इसने अपर शैडो के साथ डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया।
कल बैंक निफ्टी में भी गैप-डाउन ओपनिंग देखने को मिली थी और यह 641 अंक या 1.3 फीसदी की गिरावट के साथ 48,501 पर पहुंच गया, जिससे जिससे डेली टाइम फ्रेम पर बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बना। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना कि इंडेक्स में अब उछाल की संभावना है, क्योंकि हाल ही में आई गिरावट के बाद यह 20-डे एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) के बहुत करीब पहुंच गया है और साथ ही ये 50 फीसदी फिबोनाची रिट्रेसमेंट स्तर 48,300 के आसपास है। हालांकि, अगर बैंक निफ्टी वापसी करने में विफल रहता है तो करेक्शन 48,000 अंक तक बढ़ सकता है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वाइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस : 22,792-22,825 और 22,879
पिवट प्वाइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 22,685, 22,652 और 22,598
पिवट प्वाइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस: 48,879-49,026 और 49,263
पिवट प्वाइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 48,405- 48,258 और 48,021
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस: 49,332-49,975
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 48,332-48,018
वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX
बुधवार को एक और कारोबारी सत्र में वोलैटिलिटी 24 अंक से ऊपर रही और आने वाले सत्रों में भी इसके ऊंचे स्तर पर बने रहने की संभावना है। जब तक बाजार में तेज गिरावट नहीं आती, तब तक शायद स्थिरता न आए। कल इंडिया VIX 24.20 के स्तर से 0.08 फीसदी गिरकर 24.18 पर आ गया।
कॉल ऑप्शन डेटा
मंथली बेसिस पर 23,500 की स्ट्राइक पर अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 22,800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। 23,800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।
पुट ऑप्शन डेटा
22,000 की स्ट्राइक पर अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 22,300 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट राइटिंग देखने को मिली। 23,000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।
हाई डिलीवरी प्रतिशत वाले स्टॉक
हाई डिलीवरी प्रतिशत से पता चलता है कि निवेशक स्टॉक में रुचि दिखा रहे हैं। एचसीएल टेक, श्री सीमेंट, इंफोसिस, एचयूएल और एमएफएसएल जैसे एफएंडओ शेयरों में सबसे ज्यादा डिलीवरी देखने को मिली।
Sensex today :23 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 23 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें गुजरात गैस, एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज, कमिंस इंडिया, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और डिक्सन टेक्नोलॉजीज के नाम शामिल हैं।
Sensex today :80 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 80 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें परसिस्टेंस, मुत्थूट फाइनेंस, जीएनएफसी और पीआई इंडस्ट्रीज जैसे नाम शामिल हैं।
Sensex today : 51 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 51 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें इप्का लैब्स, कैनफिन होम्स, इंडिगो, एसबीआई कार्ड और जीएमआर इंफ्रा के नाम शामिल हैं।
Stock markets : 32 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 46 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें एलटीएफ, कोरोमंडल, एबीएफआरएल जैसे नाम शामिल हैं।
पुट कॉल रेशियो
निफ्टी पुट कॉल रेशियो (पीसीआर) इक्विटी बाजार के मूड का इंडीकेटर होता है। निफ्टी पुट कॉल रेशियो 28 मई को गिरकर 0.79 के स्तर पर रहा जो पिछले सत्र में 0.94 के स्तर पर था। बता दें कि 1 के ऊपर का पीसीआर इस बात का संकेत होता है कि ट्रेडर्स कॉल की तुलना में पुट ऑप्शन ज्यादा खरीद रहे हैं, जो आम तौर पर मंदी की भावना में बढ़त का संकेत होता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।