Stock Market Today: बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock Market News:एसजीएक्स निफ्टी बुधवार को 54.5 अंकों की गिरावट के साथ भारत में ब्रॉडर इंडेक्स के लिए सपाट शुरुआत का संकेत दे रहा है। वहीं, एसजीएक्स वायदा 18675 पर दिख रहा है। अमेरिका में स्टॉक फ्यूचर्स मंगलवार शाम को सपाट कारोबार कर रहे थे। डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज वायदा 31 अंक या लगभग 0.1 फीसदी की कमजोरी साथ बंद हुआ था
MoneyControl News
अपडेटेड May 31, 2023 पर 9:28 AM
Stock Market:यूरोपीय शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। पैन-यूरोपीय स्टोक्स 600 इंडेक्स 0.9 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ था। एफटीएसई 1.38 फीसदी गिरकर 7522 अंक पर बंद हुआ
Stock Market News:31 मई को बाजार के मामूली कमजोरी के साथ खुलने की संभावना है क्योंकि एसजीएक्स निफ्टी आज के सत्र में 18673 के स्तर पर खुलने के बाद करीब 55 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। उधर एसजीएक्स वायदा 31 मई के शुरुआती कारोबार में 18760 के हाई को छूता नजर आया है। पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो सेंसेक्स 123 अंक उछलकर 62969 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 35 अंक चढ़कर 18634 पर बंद हुआ। निफ्टी ने डेली स्केल पर अपर और लोअर शैडो के साथ एक छोटा बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बना था। ये बायर्स और सेलर्स के बीच अनिर्णय का संकेत देता है।
आज निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18591 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 18570 और 18537 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18657 फिर 18678 और 18711 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 44270 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 44201 और 44090 पर स्थित हैं।
करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
Adani Ports Q4 Results: मुनाफा 5 फीसदी बढ़कर 1159 करोड़ रुपये पर रहा
अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड ने 30 मई को 31 मार्च, 2023 को समाप्त तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है। इस अवधि में कंपना का कंसोलीडेटेड मुनाफा 5.1 फीसदी की सालाना बढ़त के साथ 1158.9 करोड़ रुपये पर रहा है। अदानी समूह की इस कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1103 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। इसी तरह कंपनी की आय सालाना आधार पर 40 फीसदी बढ़कर 5797 करोड़ रुपये पर रही है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की आय 4140.8 करोड़ रुपये पर रही थी।
Apollo Hospitals Q4:मुनाफा 50.5% बढ़कर 146 करोड़ रुपये पर रहा
अपोलो हॉस्पिटल एंयरप्राइज ने 31 मार्च 2023 को खत्म हुई चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में कंपनी को 146 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 50.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। बता दें कि 31 मार्च 2022 को खत्म हुई पिछली वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी को 97 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। 31 मार्च 2023 को खत्म हुई चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा अनुमान से कमजोर रहा है। एनालिस्ट्स का अनुमान था कि इस अवधि में कंपनी को 198 करोड़ रुपए का मुनाफा हो सकता है
एसजीएक्स निफ्टी
एसजीएक्स निफ्टी बुधवार को 54.5 अंकों की गिरावट के साथ भारत में ब्रॉडर इंडेक्स के लिए सपाट शुरुआत का संकेत दे रहा है। वहीं, एसजीएक्स वायदा 18675 पर दिख रहा है।
अमेरिकी बाजार
अमेरिका में स्टॉक फ्यूचर्स मंगलवार शाम को सपाट कारोबार कर रहे थे। डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज वायदा 31 अंक या लगभग 0.1 फीसदी की कमजोरी साथ बंद हुआ था। एसएंडपी 500 वायदा और नैस्डैक 100 वायदा सपाट बंद हुए थे।
रेग्यूलर मार्केट की बात करें तो कल अमेरिकी बाजार भी बिल्कुल फ्लैट बंद हुए थे। डाओ जोंस 51 अंक गिरकर बंद हुआ। जबकि नैस्डेक 42 अंक चढ़कर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स हरे निशान में बंद हुआ। NVIDIA के शेयर में तेजी से नैस्डेक चढ़ा। NVIDIA का मार्केट कैप 1 ट्रिलियन डॉलर हो गया है। डेट सीलिंग डील पर अमेरिकी कांग्रेस में वोटिंग आज होगी। रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य थॉमस मैसी का कहना है कि बिल के समर्थन में वोटिंग की उम्मीद है। केविन मैकार्थी की बिल के सपोर्ट में वोट की अपील की है।
अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने का लगाया जा रहा अनुमान
इस बीच बाजार में दरें बढ़ने की आशंकाओं ने जोर पकड़ लिया है। करीब 70 फीसदी लोगों को दरें बढ़ने की आशंका जता रहे हैं। उनका मानना है कि दरों में 0.25 फीसदी बढ़ोतरी संभव है। जुलाई में भी लोगों को दरें बढ़ने की आशंका जताई है। करीब 26 फीसदी लोगों को दरें बढ़ने की आशंका है। 2023 में लोगों को 1 बार दरें घटने की उम्मीद है।
डॉलर
डॉलर इंडेक्स वायदा में 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 104.06 पर कारोबार कर रहा है। जबकि एक डॉलर का मूल्य 82.68 रुपये के आसपास नजर आ रहा है।
क्रूड पर दबाव, सोने की चमक बढ़ी
अमेरिका में डेट सीलिंग पर वोटिंग और OPEC PLUS देशों की बैठक से पहले कच्चे तेल में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। कच्चे तेल का भाव 4 फीसदी से ज्यादा गिरकर 73 डॉलर के करीब पहुंचा है। WTI का भाव 70 डॉलर के नीचे फिसला है। 5 मई के बाद ब्रेंट सबसे ज्यादा गिरा था। US डेट सीलिंग पर अनिश्चितता बरकरार है। चीन में मांग घटने से भी कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव देखने को मिल रहा है। इस बीच बाजार की नजरें ओपेक प्ल्स की बैठक पर है। बाजार को उत्पादन में कटौती की उम्मीद नहीं है। जिसके चलते भी कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। उधर COMEX पर सोने में करीब 1 फीसदी की मजबूती दिखा रहा है।
एशियाई बाजारों में कमजोरी
इस बीच आज एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 71.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.14 फीसदी की गिरावट के साथ 30,976.54 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.87 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.49 फीसदी गिरकर 16,541.28 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 2.22 फीसदी की गिरावट के साथ 18,182.87 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में फ्लैट कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 3,200.83 के स्तर पर दिख रहा है।
यूरोपियन मार्केट
यूरोपीय शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। पैन-यूरोपीय स्टोक्स 600 इंडेक्स 0.9 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ था। एफटीएसई 1.38 फीसदी गिरकर 7522 अंक पर बंद हुआ। डैक्स 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 15,908 अंक पर बंद हुआ। सीएसी 40 इंडेक्स 1.29 फीसदी की गिरावट के साथ 7209 अंक पर बंद हुआ।
बल्क डील
कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन (Kalpataru Power Transmission): तीन प्रमोटरों ने ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए पावर ट्रांसमिशन और इंफ्रास्ट्रक्चर ईपीसी कंपनी कल्पतरु पावर में 467.83 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। कल्पतरु कंस्ट्रक्शन ने कंपनी में 10 लाख शेयर 485.13 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर बेचे हैं। जबकि, पराग मोफतराज मुनोत ने 485.75 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 73.24 लाख शेयर बेचे हैं। वहीं,कल्पतरु विनियोग एलएलपी ने 485.06 रुपये के औसत मूल्य पर 13.1 लाख शेयर बेचे हैं। हालांकि, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने अपने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इक्विटी एंड डेट फंड के माध्यम से कल्पतरु में 485 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर अतिरिक्त 14.95 लाख शेयर खरीदे हैं।
कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (Krishna Institute of Medical Sciences): विदेशी निवेशक जनरल अटलांटिक सिंगापुर केएच पीटीई लिमिटेड ने केआईएमएस में 23.2 लाख शेयर या 2.89 प्रतिशत हिस्सेदारी खुले बाजार लेनदेन के माध्यम से 1,600 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेची है। मार्च 2023 तक, जनरल अटलांटिक के पास KIMS में 8.61 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।
FII और DII आंकड़े
30 मई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2085.62 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 438.93 करोड़ रुपए की बिकवाली की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
31 मई को NSE पर कोई स्टॉक F&O बैन में नहीं है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।