Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
Trade setup: कल सुस्त शुरुआत के बावजूद बाजार का ओवरऑल ट्रेंड पॉजिटिव रहा। इंडेक्स अपने अहम मूविंग एवरेज के ऊपर टिका रहा, ये एक अच्छा संकेत है। इसके अलावा, रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (आरएसआई) ने भी तेजी का क्रॉसओवर दिया है। ये भी बाजार में तेजी कायम रहने का संकेत है। ऐसे में जब तक निफ्टी 18500 के ऊपर टिका हुआ है गिरावट में खरीदारी की रणनीति पर कायम रहें
Trade setup:30 मई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2085.62 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 438.93 करोड़ रुपए की बिकवाली की
Trade setup: 30 मई को बाजार में लगातार चौथे दिन बढ़त देखने को मिली। निफ्टी कल के कारोबार में साढ़े पांच महीने के हाई पर बंद हुआ था। चुनिंदा बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी और टेक्नोलॉजी शेयरों में आई खरीदारी से बाजार को अच्छा सपोर्ट मिला था। बीएसई सेंसेक्स 123 अंक उछलकर 62969 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 35 अंक चढ़कर 18634 पर बंद हुआ। निफ्टी ने डेली स्केल पर अपर और लोअर शैडो के साथ एक छोटा बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बना था। ये बायर्स और सेलर्स के बीच अनिर्णय का संकेत देता है। कल के कारोबार में दिग्गजों के साथ ही छोटे-मझोले शेयर भी जोश में थे। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.25 और 0.22 फीसदी बढ़त लेकर बंद हुए थे।
एलकेपी सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि सुस्त शुरुआत के बावजूद बाजार का ओवरऑल ट्रेंड पॉजिटिव रहा। इंडेक्स अपने अहम मूविंग एवरेज के ऊपर टिका रहा, ये एक अच्छा संकेत है। इसके अलावा, रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (आरएसआई) ने भी तेजी का क्रॉसओवर दिया है। ये भी बाजार में तेजी कायम रहने का संकेत है। ऐसे में जब तक निफ्टी 18500 के ऊपर टिका हुआ है गिरावट में खरीदारी की रणनीति पर कायम रहें। हालांकि निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ 18800 पर रजिस्टेंस दिख रहा है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18591 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 18570 और 18537 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18657 फिर 18678 और 18711 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 44270 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 44201 और 44090 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 44492 फिर 44561 और 44672 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
साप्ताहिक आधार पर 18800 की स्ट्राइक पर 1.03 करोड़ का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 18800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 11.05 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 18500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।
पुट ऑप्शन डेटा
18300 की स्ट्राइक पर 1.12 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 18600 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 37.77 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 17700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें अल्केम लेबोरेटरीज, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर और डाबर इंडिया के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।
48 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में 48 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें जेके सीमेंट, आरबीएल बैंक, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन और जेएसडब्ल्यू स्टील,के नाम शामिल हैं।
30 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 30 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, ज़ाइडस लाइफ साइंसेज, भारत फोर्ज और संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल,के नाम शामिल हैं।
63 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 63 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें चंबल फर्टिलाइजर्स, आईआरसीटीसी, अपोलो हॉस्पिटल्स इंटरप्राइजेज, टाटा केमिकल्स और कोफोर्ज के नाम शामिल हैं।
47 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 47 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें एचडीएफसी एएमसी, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, कोरोमंडल इंटरनेशनल, महानगर गैस और मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज के नाम शामिल हैं।
FII और DII आंकड़े
30 मई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2085.62 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 438.93 करोड़ रुपए की बिकवाली की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
31 मई को NSE पर कोई स्टॉक F&O बैन में नहीं है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।