Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock Market: निफ्टी 19,550 पर स्थित डाउन ट्रेंडलाइन रजिस्टेंस के आसपास मजबूत हो रहा है। निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी 19,550-19,600 के जोन में स्थित अहम ओवर हेड रजिस्टेंस के आसपास कुछ और कंसेलीडेट हो सकता है। या फिर इसमें हल्की कमजोरी देखने को मिल सकती है। इस कंसोलीडेशन के पूरे होने की बाद इसमें फिर से तेजी देखने को मिलेगी
Stock Market : 13 नवंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1,244.44 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 830.40 करोड़ रुपए की खरीदारी की
Stock Market News : गिफ्टी निफ्टी से मिल रहे संकेतों से आज 15 नवंबर को सेंसेक्स-निफ्टी के तेजी साथ खुलने की उम्मीद दिख रही है। गिफ्ट निफ्टी 230 अंकों की बढ़त के साथ बाजार के लिए अच्छे संकेत दे रहा है। उधर 13 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स 326 अंक गिरकर 64,934 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 82 अंक गिरकर 19,444 पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। साथ ही, निफ्टी ने रविवार के मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र के शुरुआती बढ़त के अंतर को भी भर दिया था।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक नागराज शेट्टी का मानना है कि निफ्टी 19,550 पर स्थित डाउन ट्रेंडलाइन रजिस्टेंस के आसपास मजबूत हो रहा है। निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी 19,550-19,600 के जोन में स्थित अहम ओवर हेड रजिस्टेंस के आसपास कुछ और कंसेलीडेट हो सकता है। या फिर इसमें हल्की कमजोरी देखने को मिल सकती है। इस कंसोलीडेशन के पूरे होने की बाद इसमें फिर से तेजी देखने को मिलेगी। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 19,300-19,250 के जोन में सपोर्ट है।
पिवट प्वाइंट कैलकुलेटर से संकेत मिलका है कि निफ्टी को 19,421 पर सपोर्ट मिल सकता है, इसके बाद 19,402 और 19,371 पर अगले बड़े सपोर्ट हैं। ऊपर की तरफ इसके लिए 19,481 पर तत्काल प्रतिरोध दिख रहा है, इसके बाद 19,500 और 19,531 पर अगले रजिस्टेंस दिख रहे हैं।
करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत मिल रहे हैं। अमेरिका में बॉन्ड यील्ड और महंगाई में नरमी से ग्लोबल बाजारों में दीवाली मनाई जा रही है। डाओ जोंस कल करीब 500 प्वाइंट चढ़ा था। S&P 500 और नैस्डैक भी करीब 2 फीसदी ऊपर बंद हुए थे। सुबह एशियाई बाजारों में जोश देखने को मिल रहा था। गिफ्ट निफ्टी भी 200 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी दिखा रहा है।
गिफ्ट निफ्टी
GIFT निफ्टी 235 अंकों की बढ़त के साथ ब्रॉडर इंडेक्सों के लिए अच्छे संकेत दे रहा है। गिफ्ट निफ्टी वायदा 19,760 अंक का हाई बनाने के बाद 19,731 अंक पर कारोबार कर रहा है।
FII और DII आंकड़े
13 नवंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1,244.44 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 830.40 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
अमेरिका में रिटेल महंगाई की रफ्तार घटी
अक्टूबर में अमेरिका की रिटेल महंगाई दर करीब पौने तीन साल के निचले स्तर पर पहुंच गई है। अक्टूबर में अमेरिका में रिटेल महंगाई दर 3.2 फीसदी पर रही है। उधर भारत में भी रिटेल महंगाई 5 फीसदी के नीचे आ गई है। अमेरिका में रिटेल महंगाई जुलाई के बाद सबसे निचले स्तर पर रही है। ये 3.3 फीसदी के अनुमान के मुकाबले 3.2 फीसदी पर रही है। कोर महंगाई भी घटकर दो साल के निचले स्तर 4 फीसदी पर आ गई है।
अनुमान से कमजोर रहे ग्रासिम के नतीजे
ग्रासिम इंडस्ट्रीज के दूसरी तिमाही के नतीजेअनुमान से कमजोर रहे हैं। कंपनी का मुनाफा 17 फीसदी से ज्यादा घटकर 795 करोड़ रुपए पर रहा है। रेवेन्यू पर भी दबाव दिखा है। मार्जिन पर तगड़ी मार पड़ी है। इधर दूसरी तिमाही में NMDC ने अच्छे नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा 6 फीसकी तो आय 21 फीसदी उछली है।
MSCI इंडेक्स में 9 शेयर शामिल
MSCI ग्लोबल स्ट्रैंडर्ड इंडेक्स के तिमाही रिव्यू के तहत 9 शेयर शामिल हुए हैं। इस इंडेक्स में APL Apollo, IndusInd Bank, Macrotech, Paytm और सुजलॉन जैसे शेयरों की एंट्री हुई है। कोई भी शेयर इंडेक्स से बाहर नहीं हुआ है।
ASK ऑटोमोटिव की लिस्टिंग आज
टू व्हीलर के लिए ब्रेकिंग सिस्टम बनाने वाली ASK ऑटोमोटिव की लिस्टिंग आज होगी। इसकी इश्यू प्राइस 282 रुपए है। ये आईपीओ 51 गुना से ज्यादा भरा था।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।