Get App

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : पिछले 10 कारोबारी सत्रों में नेट सेलर बने रहने के बाद, विदेशी संस्थागत निवेशक 7 अक्टूबर को नेट बॉयर रहे और उन्होंने 1440 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने इसी दिन 452 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 08, 2025 पर 9:40 AM
Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock Market : इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 9वें एडिशन का आज पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे। इसमें 400 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा लेंगी

Market view : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी आज सपाट स्तर पर खुले हैं। हमारे बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत हैं। 10 दिनों के बाद पहली बार FIIs की कैश में खरीदारी देखने को मिली है। वायदा में भी थोड़े शॉर्ट हुए कवर हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट है। वहीं अमेरिकी इंडेक्सों में लगातार 7 दिनों की तेजी पर ब्रेक लगा है। नैस्डैक सबसे ज्यादा 150 प्वाइंट फिसला है। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

अमेरिकी बाजार

अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 91.99 अंक या 0.20% गिरकर 46,602.98 पर, एसएंडपी 500 25.69 अंक या 0.38% गिरकर 6,714.59 पर और नैस्डैक कंपोजिट 153.30 अंक या 0.67% गिरकर 22,788.36 पर बंद हुआ।

GIFT Nifty की चाल सपाट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें