Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock Market News : GIFT निफ्टी 24 अंकों की बढ़त के साथ ब्रॉडर इंडेक्सों के लिए अच्छे संकेत दे रहा है। गिफ्ट निफ्टी वायदा 19864 अंक का हाई बनाने के बाद 19845 अंक पर कारोबार कर रहा है। पिवट प्वाइंट कैलकुलेटर से संकेत मिलता है कि आज निफ्टी को 19771 पर पहला सपोर्ट मिल सकता है, इसके बाद 19752 और 19720 पर अगले सपोर्ट हो सकते हैं
Stock Market : 11 अक्टूबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 421.77 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1032.02 करोड़ रुपए की खरीदारी की
Stock Market : बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी इंडेक्स के 12 अक्टूबर को हल्की बढ़त के साथ खुलने की संभावना दिख रही है। गिफ्ट निफ्टी 24 अंकों की बढ़त के साथ ब्रॉडर मार्केट के लिए सकारात्मक शुरुआत के संकेत दे रहा है। पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स 394 अंकों की तेजी लेकर 66473 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 122 अंक बढ़कर 19811 पर बंद हुआ था। निफ्टी ने पिछले कारोबारी सत्र में डेली चार्ट पर माइनर अपर शैडो के साथ एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था।
पिवट प्वाइंट कैलकुलेटर से संकेत मिलता है कि आज निफ्टी को 19771 पर पहला सपोर्ट मिल सकता है, इसके बाद 19752 और 19720 पर अगले सपोर्ट हो सकते हैं। ऊपरी स्तरों पर निफ्टी के लिए 19834 तत्काल रजिस्टेंस दिख रहा है, इसके बाद 19853 और 19885 पर अगले रजिस्टेंस नजर आ रहे हैं।
बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि डेली मोमेंटम इंडीकेटर ने एक पॉजिटिव क्रॉसओवर शुरू कर दिया है और इसलिए गिरावट की स्थिति में खरीदारी की रणनीति का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। बुधवार का इंट्राडे कंसॉलिडेशन एक तेजी का संकेत है क्योंकि इसमें बढ़त बरकरार रही है। उन्हें उम्मीद है कि यह तेजी अगले कुछ कारोबारी सत्रों में जारी रहेगी। निफ्टी 19883 तक जाता दिखेगा जो कि 20222 से 19333 तक की पूरी गिरावट का 61.82 फीसदी फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट स्तर है। वहीं, बुधवार को 19718-19757 के रेंज में बने गैप एरिया के निफ्टी के लिए शॉर्ट टर्म सपोर्ट के तौर पर काम करने की संभावना है।
करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
12 अक्टूबर को आने वाले नतीजे
आज 12 अक्टूबर को इन्फोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी, आनंद राठी वेल्थ, एंजेल वन, टाटा मेटालिक्स, फैकर अलॉयज, इंटरनेशनल ट्रैवल हाउस, जेटीएल इंडस्ट्रीज, केसोराम इंडस्ट्रीज, किनटेक रिन्यूएबल्स, रोजलैब्स फाइनेंस, शाह मेटाकॉर्प, सिकल लॉजिस्टिक्स, वैल्यू इंडस्ट्रीज, वंदना निटवियर और वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज के 30 सितंबर 2023 को खत्म हुई तिमाही के नतीजे आने वाले हैं। इन पर बाजार की नजरें रहेंगी।
11 अक्टूबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 421.77 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1032.02 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
एनएसई ने 12 अक्टूबर के लिए अपनी एफएंडओ बैन लिस्ट में बलरामपुर चीनी मिल्स, हिंदुस्तान कॉपर और इंडिया सीमेंट्स को शामिल किया है, जबकि इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स, मणप्पुरम फाइनेंस और पंजाब नेशनल बैंक को बरकरार रखा है। हालांकि, डेल्टा कॉर्प और एमसीएक्स इंडिया को इस लिस्ट से हटा दिया गया है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
गिफ्ट निफ्टी
GIFT निफ्टी 24 अंकों की बढ़त के साथ ब्रॉडर इंडेक्सों के लिए अच्छे संकेत दे रहा है। गिफ्ट निफ्टी वायदा 19864 अंक का हाई बनाने के बाद 19845 अंक पर कारोबार कर रहा है।
अमेरिकी बाजार
बुधवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी आई। डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.19 फीसदी या 65.57 अंक बढ़कर 33,804.87 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.43 फीसदी बढ़कर 4376.95 पर बंद हुआ। टेक-हैवी नैस्डैक कंपोजिट 0.71 फीसदी बढ़कर 13,659.68 पर पहुंच गया और अपने 50-डे मूविंग औसत से ऊपर बंद हुआ।
यूरोपियन मार्केट
पिछले कारोबारी सत्र में लगभग एक साल का अपना सर्वश्रेष्ठ एक दिवसीय प्रदर्शन दिखाने के बाद यूरोपीय शेयर बाजार बुधवार को भी बढ़त के साथ बंद हुए। स्टॉक्सक्स 600 इंडेक्स एक उथल-पुथल भरी शुरुआत के बाद 0.2 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। खाने-पीने के चीजों के शेयरों में 0.8 फीसदी की बढ़त हुई, जबकि रिटेल शेयरों में 2.1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
क्रूड में नरमी
इस बीच सप्लाई की दिक्कतें कम होने के बाद क्रूड में नरमी आई है। क्रूड का भाव 2 फीसदी से ज्यादा गिरकर 86 डॉलर के नीचे आ गया है। वहीं सोने में लगातार चौथे दिन तेजी देखने को मिल रही है।
एशियाई बाजार
आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। GIFT NIFTY 21.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.20 फीसदी की बढ़त के साथ 32,323.28 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.85 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.39 फीसदी चढ़कर 16,736.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.90 फीसदी की बढ़त के साथ 18,233.96 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.81 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। शंघाई कम्पोजिट 0.62 फीसदी की बढ़त के साथ 3,098.00 के स्तर पर दिख रहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।