Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Market Today : अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते तनाव तथा फेडरल रिजर्व द्वारा मौद्रिक नीति में ढील जारी रखने की संभावना के कारण सोने की मांग को बल मिला है। इसके चलते सोने की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। इस सप्ताह अब तक बुलियन की कीमतों में लगभग 5 फीसदी की बढ़त हुई है
Stock Market : विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 15 अक्टूबर को 68 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी इस दिन 4650 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी
Market view : बाजार के लिए आज पॉजिटिव संकेत हैं। FIIs की खरीदारी लौटी है। गिफ्ट निफ्टी भी 30 प्वाइंट ऊपर ऊपर दिख रहा है। एशियाई बाजारों में भी तेजी है। इधर कल अमेरिकी बाजार हाई से फिसलते दिखे थे। अमेरिकी बाजार कल मिले-जुले बंद हुए थे। डाओ जोंस हल्के लाल निशान में बंद हुआ था। S&P500 और नैस्डेक बढ़त के साथ बंद हुए थे। कल CBOE VIX गिरा था लेकिन 20 के स्तर के ऊपर कायम रहा। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच, भारतीय इंडेक्स 16 अक्टूबर को बढ़त के साथ खुले
मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय इंडेक्स 16 अक्टूबर को बढ़त के साथ खुले हैं। फिलहाल सेंसेक्स 278.89 अंक या 0.34 प्रतिशत बढ़कर 82,884.32 पर और निफ्टी 77.25 अंक या 0.31 प्रतिशत बढ़कर 25,400.80 पर दिख रहा है। लगभग 1433 शेयरों में तेजी है। 774 शेयरों में गिरावट है और 140 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, मैक्स हेल्थकेयर, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा मोटर्स निफ्टी के टॉप गेनर हैं। जबकि श्रीराम फाइनेंस, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, ओएनजीसी, टेक महिंद्रा और टीसीएस निफ्टी के टॉप लूजरों में शामिल हैं।
FII और DII फंड फ्लो
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 15 अक्टूबर को 68 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी इस दिन 4650 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।
अमेरिकी शेयर बाज़ार
बुधवार को S&P 500 सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुआ। मॉर्गन स्टेनली और बैंक ऑफ अमेरिका के शानदार तिमाही नतीजों के बाद शेयर बाज़ार में तेजी देखने को मिली। S&P 500 सूचकांक 0.40% चढ़कर 6,671.06 अंक पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.66% बढ़कर 22,670.08 अंक पर पहुँच गया, जबकि डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.04% गिरकर 46,253.31 अंक पर आ गया।
गिफ्ट निफ्टी
गिफ्ट निफ्टी बढ़त के साथ 25,454 के आसपास कारोबार कर रहा है, जो आज के दिन के लिए अच्छा संकेत है।
एशियाई बाजारों में तेजी
अमेरिकी शेयर बाज़ारों के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बढ़त के साथ बंद होने के बाद एशियाई शेयर बाज़ारों में तेज़ी आई है। निवेशक अमेरिका-चीन व्यापार तनाव को नए सिरे से महसूस कर रहे हैं। सोना अपने नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया है। टॉपिक्स में 0.67 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। निक्केई 0.83 फीसदी की बढ़त दिखा है। वहीं, हैंगसेंग में 0.05 फीसदी की तेजी दिख रही है। ताइवान का बाजार 0.69 फीसदी की तेजी पर कारोबार कर रहा है। कोस्पी में 1.71 फीसदी की बढ़त है।
एक्सिस बैंक का मुनाफा 26% घटा
दूसरी तिमाही में एक्सिस बैंक का मुनाफा 26 परसेंट घटा है। 1,231 करोड़ के ONE TIME PROVISIONING के चलते मुनाफे पर दबाव बढ़ा है। हालांकि ब्याज आय में 2 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है। वहीं HDFC LIFE का Q2 प्रॉफिट 3 परसेंट बढ़ा है। New Biz premium में 11% का उछाल देखने को मिला है।
LTF की ब्याज से कमाई 10% बढ़ी, एंजेल वन का मुनाफा 85% उछला
दूसरी तिमाही में L&T FINANCE की ब्याज से होने वाली कमाई में 10% की बढ़त हुई है। साथ ही कंपनी का मुनाफा 10% बढ़ा है। वहीं दूसरी ओर तिमाही आधार पर एंजेल वन का प्रॉफिट 85% बढ़ा है। मार्जिन में भी 12% से ज्यादा की तगड़ी उछाल दिखी है।
SEBI का IEX में इनसाइडर ट्रेडिंग का खुलासा, 173 Cr जब्त करने का आदेश
मार्केट रेगुलेटर SEBI ने IEX में बड़ी इनसाइडर ट्रेडिंग का खुलासा किया है। GNA Energy के MD&CEO Sanjeev Kumar ने CERC के ऑर्डर की जानकारी का गलत फायदा उठाया है। सेबी ने इनसाइडर ट्रेडिंग से कमाए 173 करोड़ रुपये जब्त करने का आदेश दिया है। सभी आरोपियों के शेयर बाजार में कारोबार पर रोक लगा दी गई है।
निफ्टी की 5 कंपनियों के नतीजे आज, वायदा की 3 कंपनियों के रिजल्ट का इंतजार
नतीजों के लिहाज से आज बड़ा दिन है। आज निफ्टी की 5 कंपनियों इंफोसिस, विप्रो, इटनरल, नेस्ले और जियो फाइनेंस के रिजल्ट आएंगे। इंफोसिस का CONSENT CURRENCY रेवेन्यू ग्रोथ करीब दो परसेंट बढ़ सकता है। मार्जिन में भी सुधार संभव है। वहीं LTIM, सायंट समेत वायदा के 3 रिजल्ट्स का भी इंतजार रहेगा।
सोने में नया रिकॉर्ड हाई, MCX ने चांदी पर लगाया 2% का अतिरिक्त मार्जिन
सोने का गोल्डन रन जारी है। इसके भाव नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर दिख रहे हैं। 10 ग्राम सोने के भाव 1 लाख 28 हजार के करीब पहुंच गए हैं। इधर MCX ने चांदी पर 2 फीसदी का अतिरिक्त मार्जिन लगा दिया है जो कल से लागू होगा।