Get App

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Stock Market: 17 अक्टूबर को इंडेक्स पिछले सत्र के सारे नुकसानों की भरपाई करते हुए बढ़त के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 261.16 अंक या 0.39 फीसदी बढ़कर 66428.09 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 79.70 अंक या 0.40 फीसदी बढ़कर 19811.50 पर बंद हुआ था। इस बीच पिवट प्वाइंट कैलकुलेटर से संकेत मिल रहा है कि निफ्टी को 19784 पर सपोर्ट मिल सकता है, इसके बाद 19,767 और 19,738 पर अगले सपोर्ट दिख रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 18, 2023 पर 9:38 AM
Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock Market : एनएसई ने 18 अक्टूबर के लिए अपनी F&O प्रतिबंध सूची में बलरामपुर चीनी मिल्स, BHEL, डेल्टा कॉर्प, GNFC, हिंदुस्तान कॉपर, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, इंडिया सीमेंट्स, मणप्पुरम फाइनेंस, MCX इंडिया और SAIL को बरकरार रखा है

Stock Market News : गिफ्ट निफ्टी 14 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। इससे संकेत मिल रहा है कि सेंसेक्स-निफ्टी भी आज कमजोर शुरुआत कर सकते हैं। वहीं, पिछले कारोबारी दिन यानी 17 अक्टूबर को इंडेक्स पिछले सत्र के सारे नुकसानों की भरपाई करते हुए बढ़त के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 261.16 अंक या 0.39 फीसदी बढ़कर 66428.09 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 79.70 अंक या 0.40 फीसदी बढ़कर 19811.50 पर बंद हुआ था।

इस बीच पिवट प्वाइंट कैलकुलेटर से संकेत मिल रहा है कि निफ्टी को 19784 पर सपोर्ट मिल सकता है, इसके बाद 19,767 और 19,738 पर अगले सपोर्ट दिख रहे हैं। वहीं, ऊपर की तरफ 19841 पर तत्काल रजिस्टेंस हो सकता है, इसके बाद 19,858 और 19,886 पर अगले रजिस्टेंस हो सकते हैं।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का कहना है कि डेली चार्ट पर हायर टॉप्स और हायर बॉटम जैसे छोटे डिग्री वाले पॉजिटिव चार्ट पैटर्न बरकरार हैं। 13 अक्टूबर को 19,635 पर एक नया हायर बॉटम बनाने के बाद आने वाले कारोबारी सत्रों में निफ्टी के 19850 के स्तर से ऊपर जाने और एक और नया हाई बनने की संभावना दिख रही है। उनका मानना है कि निफ्टी में शॉर्ट टर्म में तेजी देखने को मिल सकती है। हालांकि ये एक दायरे में ही घूमता रहेगा। ऊपर की तरफ निफ्टी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए नियर टर्म में 19850 (पिछला स्विंग हाई), 19,950 (अप ट्रेंडलाइन रजिस्टेंस) और 20,115 (पिछला ओपनिंग डाउन गैप) जैसे कई रजिस्टेंस दिख रहे हैं। वहीं, नीचे की तरफ 19,700 पर तत्काल सपोर्ट है।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें