Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : नतीजों के लिहाज से आज अहम दिन है। आज कोलगेट, हैवेल्स, स्विगी समेत वायदा की 7 कंपनियों के नतीजे आएंगे। हैवेल्स का प्रॉफिट चार परसेंट बढ़ सकता है। रेवेन्यू में 20% की तेजी संभव है। लेकिन मार्जिन पर दबाव देखने को मिल सकता है

अपडेटेड Oct 22, 2026 पर 8:41 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock market news : अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एशियाई करेंसीज में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। दक्षिण कोरियाई वॉन, थाई बाह्ट और चीनी रेनमिनबी में मामूली बढ़त दर्ज की गई है

Market news : सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार के लिए मिले-जुले संकेत नजर आ रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में करीब 60 प्वाइंट की गिरावट दिख रही है। कल FIIs और DIIs दोनों की कैश में खरीदारी हुई थी। सुबह एशियाई बाजारों में दबाव देखने को मिल रहा था। हालांकि, कल अमेरिकी बाजारों में अच्छी तेजी रही। मेटा, टेस्ला और IBM जैसी कंपनियों के उम्मीद से अच्छे नतीजों से नैस्डैक एक फीसदी से ज्यादा उछला।

यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवरव्यू


बुधवार, 21 अक्टूबर को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स लगातार दूसरे सत्र में दबाव में रहे। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और कॉरपोरेट नतीजों को लेकर बनी चिंताओं के बीच, ज्यादातर सेक्टरों में बिकवाली का असर बाजार के सेंटीमेंट पर पड़ा। बाजार बढ़त के साथ खुले और शुरुआती कुछ घंटों तक पॉजिटिव दायरे में रहे, लेकिन बाद में मुनाफावसूली (प्रॉफिट बुकिंग) के कारण सारी बढ़त खत्म हो गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 143.21 अंक या 0.19 प्रतिशत गिरकर 73,709.69 पर आ गया और निफ्टी 77.60 अंक या 0.34 प्रतिशत गिरकर 22,811.35 पर बंद हुआ।

वेस्ट एशिया संकट गहराने के संकेत

वेस्ट एशिया संकट गहराने के संकेत हैं। सऊदी अरामको पर ड्रोन हमले के बाद टेंशन बढ़ी है। इधर IRGC की चेतावनी में कहा गया है कि ईरान पर हमला करने वाले देश को बख्शेंगे नहीं। कच्चा तेल 110 डॉलर के ऊपर कायम है।

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO ने मचाया धमाल

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO ने धमाल मचाया है। यह पहले दिन ही 3 गुना से ज्यादा भर गया है। अभी तक एंकर निवेशकों समेत 3.2 लाख करोड़ की बोलियां मिली हैं। QIB सेगमेंट करीब 9.5 गुना सब्सक्राइब हुआ है। NIIs, Employees और शेयरहोल्डर्स का हिस्सा भी पूरी तरह भर गया है। आज IPO का दूसरा दिन है।

मार्को रुबियो ने RIL रिफाइनरी का किया दौरा

रिलायंस की जामनगर रिफाइनरी में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का जोरदार स्वागत किया गया। इन्होंने रिलायंस की न्यू एनर्जी गीगाफैक्ट्रीज और डाटा सेंटर का दौरा किया। मुकेश अंबानी के साथ एनर्जी सप्लाई समेत US कंपनियों से टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग में साझेदारी बढ़ाने पर मंथन हुआ।

19% बढ़ा इंडियन होटल्स का मुनाफा, KEI इंडस्ट्रीज का प्रॉफिट 29% उछला

दूसरी तिमाही में इंडियन होटल्स का मुनाफा 19% से ज्यादा बढ़ा है। रेवेन्यू में 22% की बढ़त हुई है। मार्जिन में भी सुधार दिखा है। वहीं, KEI इंडस्ट्रीज का प्रॉफिट 29% बढ़ा है। मार्जिन में भी हल्का सुधार दिखा है।

वायदा की 7 कंपनियों के नतीजे आज

नतीजों के लिहाज से आज अहम दिन है। आज कोलगेट, हैवेल्स, स्विगी समेत वायदा की 7 कंपनियों के नतीजे आएंगे। हैवेल्स का प्रॉफिट चार परसेंट बढ़ सकता है। रेवेन्यू में 20% की तेजी संभव है। लेकिन मार्जिन पर दबाव देखने को मिल सकता है।

एशियाई करेंसीज

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एशियाई करेंसीज में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। दक्षिण कोरियाई वॉन, थाई बाह्ट और चीनी रेनमिनबी में मामूली बढ़त दर्ज की गई है। जबकि इंडोनेशियाई रुपिया, फिलीपीनी पेसो और ताइवान डॉलर में सबसे ज्यादा गिरावट आई है।

विदेशी निवेशकों का एक्शन

21 अक्टूबर को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 1,022 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इसी दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने भी लगभग 1,614 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

 

Market Trend : निफ्टी के लिए 23000 के पार जाना काफी मुश्किल, शॉर्ट टर्म में बंपर कमाई के लिए इन शेयरों पर रहे नजर

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।