Get App

Stock Market Trend: गिफ्ट निफ्टी से बाजार के कमजोर शुरुआत के संकेत, निफ्टी फ्यूचर्स 24296 के आसपास

GIFT Nifty के ट्रेंड्स भारत में ब्रॉडर इंडेक्स के लिए नेगेटिव शुरुआत का संकेत दे रहे हैं। फिलहाल गिफ्ट निफ्टी 56 अंक यानी 0.23 फीसदी की कमजोरी के साथ 24,292.50 पर दिख रहा है। निफ्टी फ्यूचर्स 24,296 के लेवल के आसपास ट्रेड कर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 20, 2026 पर 8:48 AM
Stock Market Trend: गिफ्ट निफ्टी से बाजार के कमजोर शुरुआत के संकेत, निफ्टी फ्यूचर्स 24296 के आसपास
GIFT Nifty : GIFT निफ्टी 24,345 के आसपास ट्रेड कर रहा है,जो शुक्रवार को निफ्टी की 24,334 की क्लोजिंग से थोड़ा ज़्यादा है। इससे पता चलता है कि सेशन की शुरुआत धीमी रहेगी

GIFT Nifty Trends : अमेरिका-ईरान के बीच तनाव और तेल की बढ़ती कीमतों के कारण सोमवार को भारतीय शेयर बाजार के गिरावट के साथ खुलने की उम्मीद है। हालांकि, पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स मेंउछाल आया था,लेकिन जियोपॉलिटिकल चिंताओं का असर बाजार के सेंटीमेंट पर बना हुआ है। शुरुआती कारोबार में एशियाई शेयर बाजारों पर दबाव देखने को मिला है। जबकि वॉल स्ट्रीट ने पिछले हफ्ते कमजोरी के साथ कारोबार बंद किया। सेमीकंडक्टर शेयरों में बिकवाली के दबाव ने निवेशकों के मूड खराब कर दिया।

हालांकि,शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में तेजी रही और वे बढ़त के साथ बंद हुए। जून तिमाही के नतीजों के सीज़न से पहले हेवीवेट स्टॉक्स में जबरदस्त खरीदारी से बाजार को सहारा मिला। BSE सेंसेक्स 964.58 अंक (1.25%) चढ़कर 78,151.45 पर बंद हुआ,जबकि निफ्टी 50 में 261.55 अंक (1.09%) की तेजी आई और यह 24,334.30 पर बंद हुआ।

एक और अमेरिकी सैनिक की मौत की खबर के बाद सोमवार को अमेरिका ने ईरान पर हवाई हमलों का एक और दौर शुरू किया। इससे भू-राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। PTI के मुताबिक इसके जवाब में ईरान ने जॉर्डन की ओर मिसाइलें दागीं। इससे इस बात की चिंता बढ़ गई कि यह संघर्ष पूरे इलाके में फैल सकता है। सुरक्षा हालात बिगड़ने पर बहरीन ने भी एयर रेड सायरन चालू कर दिए।

मिडिल ईस्ट से सप्लाई में रुकावट की आशंकाओं के बीच तेल की कीमतों में तेजी जारी रही। पिछले हफ्ते लगभग 16% की बढ़त के बाद ब्रेंट क्रूड फ़्यूचर्स 2.7% बढ़कर $90.49 प्रति बैरल पर पहुंच गया है। जबकि WTI क्रूड 2.3% बढ़कर $84.42 प्रति बैरल पर नजर आ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें