Stock Market Trend: आज ग्लोबल मार्केट से हमारे बाजारों के लिए मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी सपाट ट्रेड कर रहा है। वहीं,कल कैश और फ्यूचर्स में FIIs की करीब 2,500 करोड़ रुपए की खरीदारी देखने को मिली है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा। उधर कल अमेरिकी बाजार में अच्छी तेजी रही। S&P 500 और Nasdaq ने नया रिकॉर्ड बनाया। डाओ भी 370 प्वाइंट उछला। यह रिकॉर्ड हाई से महज 500 अंक दूर है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज क्या हो इंडेक्स और शेयरों में ट्रेडिंग रणनीति।
