Get App

शेयर बाजार में लगातार 5वें दिन तूफानी तेजी, सेंसेक्स 855 अंक चढ़ा, निवेशकों की दौलत ₹6.23 लाख करोड़ बढ़ी

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 21 अप्रैल को लगातार पांचवे दिन शानदार बढ़त के साथ बंद हुए। बैंकिंग शेयरों में तेजी और भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील की उम्मीदों से निवेशकों का जोश हाई। सेंसेक्स ने जहां 855 अंकों की छलांग लगाई। वहीं निफ्टी उछलकर 24,100 के पार पहुंच गया। यह इसका पिछले करीब 4-महीनों का सबसे ऊंचा स्तर है। शेयर बाजार की इस तेजी से निवेशकों को करीब सवा 6 लाख करोड़ का मुनाफा हुआ

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 21, 2025 पर 4:13 PM
शेयर बाजार में लगातार 5वें दिन तूफानी तेजी, सेंसेक्स 855 अंक चढ़ा, निवेशकों की दौलत ₹6.23 लाख करोड़ बढ़ी
Share Market Update: BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 425.83 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 21 अप्रैल को लगातार पांचवे दिन शानदार बढ़त के साथ बंद हुए। बैंकिंग शेयरों में तेजी और भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील की उम्मीदों से निवेशकों का जोश हाई। सेंसेक्स ने जहां 855 अंकों की छलांग लगाई। वहीं निफ्टी उछलकर 24,100 के पार पहुंच गया। यह इसका पिछले करीब 4-महीनों का सबसे ऊंचा स्तर है। शेयर बाजार की इस तेजी से निवेशकों को करीब सवा 6 लाख करोड़ का मुनाफा हुआ। बीएसई मिडकैप और स्मॉल इंडेक्स भी 2 फीसदी तक चढ़कर बंद हुए। एक्सपर्ट्स ने बताया कि ICICI बैंक, HDFC बैंक और यस बैंक के शानदार तिमाही नतीजों के चलते बैंकिंग शेयरों में आज भारी तेजी देखने को मिली। इसके अलावा विदेशी निवेशकों की वापसी से भी बाजार की तेजी को सपोर्ट मिला है।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 855.30 अंक या 1.09 फीसदी की तेजी के साथ 79,408.50 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 273.90 अंक या 1.15 फीसदी बढ़कर 24,125.55 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹6.23 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 21 अप्रैल को बढ़कर 425.83 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 17 अप्रैल को 419.60 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 6.23 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 6.23 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें