शेयर बाजार में आज ₹2 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स 191 अंक टूटा, IT और ऑटो शेयरों ने दिया झटका

Share Market Today: भारी उठापट भरे कारोबार के सेंसेक्स और निफ्टी आज 28 मार्च को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 191 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी फिसलकर 23,519 पर आ गया। वहीं छोटे और मझोले शेयरों में लगातार चौथे दिन गिरावट जारी रही। इसके चलते निवेशकों के आज शेयर बाजार में करीब 2.3 लाख करोड़ रुपये डूब गए

अपडेटेड Mar 28, 2025 पर 4:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock Market Update: BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 412.65 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: भारी उठापट भरे कारोबार के सेंसेक्स और निफ्टी आज 28 मार्च को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 191 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी फिसलकर 23,519 पर आ गया। वहीं छोटे और मझोले शेयरों में लगातार चौथे दिन गिरावट जारी रही। इसके चलते निवेशकों के आज शेयर बाजार में करीब 2 लाख करोड़ रुपये डूब गए। आज के कारोबार के दौरान सबसे अधिक गिरावट आईटी और ऑटो कंपनियों के शेयरों में देखने को मिली। ट्रंप के नई टैरिफ योजनाओं से निवेशकों को मनोबल कमजोर दिखा और उन्होंने सतर्क रुख अपनाया।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 191.51 अंक या 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 77,414.92 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 72.60 अंक या 0.31 फीसदी लुढ़ककर 23,519.35 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹2.07 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 27 मार्च को घटकर 412.65 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 26 मार्च को 414.72 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 3.13 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 3.13 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 11 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें कोटक महिंद्रा बैंक (Koatak Mah Bank) के शेयरों में 1.88 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), टाटा मोटर्स (Tata Motors) और नेस्ले इंडिया (Nestle India) के शेयर 0.75 फीसदी से लेकर 1.01 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट

वहीं सेंसेक्स के बाकी 19 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) का शेयर 3.57 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), एचसीएल टेक (HCL Tech), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) और इंफोसिस (Infosys) के शेयरों में 2.07 फीसदी से लेकर 2.45% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex190f

2,505 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,119 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,491 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,505 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 123 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 62 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 428 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex190

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Stock Market Falls: इन 3 कारणों से गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स दिन के हाई से 550 अंक टूटा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।