Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 21 मार्च को लगातार 5वें दिन दिन तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 557 अंक चढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी उछलकर 23,350 के पार पहुंच गया। इस पूरे हफ्ते दोनों इंडेक्स लगभग 4.3 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए है। यह इनके पिछले 4 सालों का सबसे अच्छा वीकली प्रदर्शन है। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 4.78 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। छोटे और मझोले शेयरों में भी शानदारी तेजी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 1.4 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 2 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। मार्केट एक्सपर्ट्स ने बताया कि भारतीय रुपये में मजबूती और विदेशी निवेशकों की ओर से खरीदारी के चलते आज तेजी को सपोर्ट मिला।
कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 557.45 अंक या 0.73 फीसदी बढ़कर 76,905.51के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 159.75 अंक या 0.69 फीसदी की छलांग लगाकर 23,350.40 के स्तर पर बंद हुआ।
निवेशकों ने ₹4.78 लाख करोड़ कमाए
सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें एनटीपीसी (NTPC) के शेयरों में 2.78 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), कोटक महिंद्रा बैंक (Koatak Mah Bank), एक्सिस बैंक (Axis Bank) और नेस्ले इंडिया (Nestle India) के शेयर 2.03 फीसदी से लेकर 2.75 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट
वहीं सेंसेक्स के सिर्फ 5 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी इंफोसिस (Infosys) का शेयर 1.34 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं टाटा स्टील (Tata Steel), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), टाइटन (Titan) और बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserve) के शेयरों में 1.10 फीसदी से लेकर 0.63% तक की गिरावट देखी गई।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
2,824 शेयरों में रही तेजी
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,162 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,824 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,212 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 126 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 75 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 96 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।