Get App

Stock Market Views: Make Or Break लेवल पर बाजार, आज क्या होनी चाहिए निवेश रणनीति

Stock Market Views: अब हम निफ्टी में कोई बड़ा नजरिया नहीं ले रहे हैं। लोगों का पैसा जा रहा है, अनुमान लगाने का कोई फायदा नहीं। सिर्फ लेवल्स के हिसाब से देखें तो 25,700-25,750 सबसे अहम जोन है। 26100 के ऊपर ना निकलने तक किसी भी रैली पर संदेह बना रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 09, 2026 पर 8:27 AM
Stock Market Views: Make Or Break लेवल पर बाजार, आज क्या होनी चाहिए निवेश रणनीति
निफ्टी अब वापस पुरानी रेंज के बीच में है। 25,700-25,750 को बचाना बहुत जरूरी है। 24,611 के स्तर से अक्टूबर से रैली शुरू हुई थी ।

सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

निफ्टी अब वापस पुरानी रेंज के बीच में है। 25,700-25,750 को बचाना बहुत जरूरी है। 24,611 के स्तर से अक्टूबर से रैली शुरू हुई थी । 26,328 का का हमारा क्लोजिंग ऑल टाइम हाई रहा । इसका मतलब क्लोज टू क्लोज बेसिस पर 1717 अंकों की रैली हुई। उसका 33% retracement 25,755 पर आएगा और करीब 25,700 पर ही निफ्टी का 20 Week EMA भी है। और रेंज का निचला स्तर भी करीब यहीं पर है। यानी अगर इसके नीचे फिसले तो 25,470 और 25,250 का रास्ता खुलेगा। इस समय बाजार में पैसा बनाने से ज्यादा बचाने पर फोकस करें।

बाजार: आज के संकेत

आज का सबसे बड़ा संकेत है FIIs की भारी बिकवाली देखने को मिला। कैश और फ्यूचर्स को मिलाकर FIIs ने करीब `12,000 Cr की बिकवाली की। FIIs ने एक ही दिन में 31,000 शॉर्ट्स जोड़े

सब समाचार

+ और भी पढ़ें