Dalal Street Week Ahead : कंपनियों के तिमाही नतीजों की घोषणा पूरी होने के साथ घरेलू शेयर बाजार का रुख इस हफ्ते काफी हद तक वैश्विक रुझानों और विदेशी निवेशकों की चाल से तय होगा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड और डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत भी बाजार के रुझान को प्रभावित करेगी। पिछले हफ्ते निफ्टी50 118 अंक गिरकर 19,310 पर और BSE सेंसेक्स 374 अंक गिरकर 64,949 पर आ गया। बीते हफ्ते मुख्य रूप में मेटल, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज, टेक्नोलॉजी, ऑयल और गैस और फार्मा शेयरों में गिरावट देखी गई। यहां हमने उन अहम फैक्टर्स के बारे में बताया है जिनसे इस हफ्ते शेयर बाजार की चाल प्रभावित हो सकती है।
