Get App

Stock Markets- खबरों के दम पर इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन, यह अहम इवेंट तय करेंगे बाजार की आगे की दिशा

Stock Markets- बाजार जानकारों का मानना है कि अगर निफ्टी आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में इस लेवल को बचाए रखने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें 18350 पर स्थित इस कैलेंडर ईयर का हाई भी मुश्किल नहीं नजर आ रहा है

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Nov 11, 2022 पर 9:31 AM
Stock Markets- खबरों के दम पर इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन, यह अहम इवेंट तय करेंगे बाजार की आगे की दिशा
आज Kaynes Tech IPO का दूसरा दिन है।

Stocks In News Today: शेयरों की हर चाल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर। लेकिन सबसे पहले जानते है कि कल यानी गुरुवार को भारतीय बाजार की चाल कैसी थी। 10 नवंबर को लगातार दूसरे दिन बाजार में गिरावट देखने को मिली। कल वीकली एक्सपायरी भी थी। लेकिन कमजोरी के बावजूद कल निफ्टी 18000 के मनोवैज्ञानिक लेवल को बचाए रखने में कामयाब रहा। ऐसे में बाजार जानकारों का मानना है कि अगर निफ्टी आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में इस लेवल को बचाए रखने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें 18350 पर स्थित इस कैलेंडर ईयर का हाई भी मुश्किल नहीं नजर आ रहा है। कल के कारोबार की बात करें सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए थे। Sensex 420 अंक गिरकर 60614 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty 129 अंक गिरकर 18028 के स्तर पर बंद हुआ था।

कैसे है आज ग्लोबल मार्केट के संकेत

ग्लोबल मार्केट से शानदार संकेत मिल रहे है। महंगाई के बेहतर आंकड़े से अमेरिकी बाजारों में साल 2020 के बाद सबसे बड़ी तेजी आई । नैस्डैक कल 7 परसेंट से ज्यादा उछला है। DOW ने 12 सौ अंकों की दौड़ लगाई है। एशिया में अच्छी रौनक देखने को मिल रही है । SGX NIFTY में 300 अंकों की जोरदार मजबूती नजर आ रही है। महंगाई उम्मीद से कम होने पर US मार्केट झूमा है। US मार्केट में पिछले 2 साल की रिकॉर्ड तेजी आई है। DOW में 1201 और NASDAQ में 760 प्वाइंट की बढ़त आई है। रियल्टी और मेटेरियल्स शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। S&P में 208 प्वाइंट यानी 5.54% की जबरदस्त उछाल देखने को मिली। टेक शेयरों में अच्छी खरीदारी से NASDAQ 7.35% चढ़ा है। 83% शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है। 46% शेयरों में 200 DMA के नीचे कारोबार हो रहा है। डॉलर इंडेक्स 3 महीने के निचले स्तर पर है।

खबरों के दम पर इन शेयरों पर दिख सकता है आज एक्शन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें