Stock Markets: अमेरिका से ट्रेड डील के बाद फॉरेन इनवेस्टर्स का रुख बदला है। उन्होंने अमेरिका से डील के ऐलान के बाद भारत में 2 अरब डॉलर से ज्यादा निवेश किया है। गोल्डमैन सैक्स के ग्लोबल ईएम इक्विटी स्ट्रेटेजिस्ट सुनील कौल ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कम से कम यूएस से डील के बाद हमने भारत में 2 अरब डॉलर का इनफ्लो देखा है। इसके मुकाबले फॉरेन इनवेस्टर्स ने सितंबर 2024 के मार्केट के पीक के बाद भारतीय बाजार में 30 अरब डॉलर की बिकवाली की थी।
