Get App

Hot Stocks : 22500 के पार टिकने पर निफ्टी में आएगी जोरदार तेजी, शॉर्ट टर्म में बंपर कमाई के लिए इन दो शेयरों पर लगाएं दांव

Hot Stocks : बाजार की चाल पर बात करते हुए मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री ने कहा बाजार में आज अच्छी शॉर्ट कवरिंग दिखाई दे रही है। निफ्टी ने 22200- 20250 के लेवल से रिवर्सल के संकेत दिए हैं। अगर आप ऑप्शन चेन देखते हैं तो 22400- 22300 के कॉल में आज शेडिंग देखने को मिल रही है और ऑप्शंस में भी कवरिंग देखने को मिल रही है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 09, 2026 पर 1:00 PM
Hot Stocks : 22500 के पार टिकने पर निफ्टी में आएगी जोरदार तेजी, शॉर्ट टर्म में बंपर कमाई के लिए इन दो शेयरों पर लगाएं दांव
Hot Stocks :अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री ने कहा कि Axis Bank में एक ब्रेकआउट के संकेत हैं

Hot Stocks : शुक्रवार को दोपहर के कारोबार में भारतीय शेयर बाज़ार के बेंचमार्क इंडेक्स ने अपनी शुरुआती बढ़त का कुछ हिस्सा गंवा दिया। फिलहाल सेंसेक्स 758 अंक या 1.06 प्रतिशत बढ़कर 72,351 पर और निफ्टी 257 अंक या 1.16 प्रतिशत बढ़कर 22,489 पर कारोबार कर रहा है। IT सेक्टर में सबसे ज़्यादा 2.64 प्रतिशत की बढ़त रही है। जबकि ऑटो और FMCG सेक्टर में लगभग 1.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। PSU बैंकों, प्राइवेट बैंकों और बैंक निफ्टी में 1 प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़त दर्ज की गई। मिडकैप शेयरों में 1.28 प्रतिशत और स्मॉलकैप शेयरों में 0.44 प्रतिशत की बढ़त हुई है। जबकि इंडिया VIX में 3.60 प्रतिशत की गिरावट आई। ऑयल एंड गैस एकमात्र ऐसा सेक्टर इंडेक्स है जिसमें गिरावट देखी गई है।

बाजार की चाल पर बात करते हुए मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री ने कहा बाजार में आज अच्छी शॉर्ट कवरिंग दिखाई दे रही है। निफ्टी ने 22200- 20250 के लेवल से रिवर्सल के संकेत दिए हैं। अगर आप ऑप्शन चेन देखते हैं तो 22400- 22300 के कॉल में आज शेडिंग देखने को मिल रही है और ऑप्शंस में भी कवरिंग देखने को मिल रही है। अगर आज निफ्टी 22500 के पार जाने में कामयाब रहता है तो इसमें शॉर्ट कवरिंग का सेकंड राउंड भी आ सकती है। मार्केट में आज वीकली क्लोजिंग भी होनी है। वीकली क्लोजिंग अगर 22100 के ऊपर हो जाती है, जिसकी प्रोबेबिलिटी 100% है तो बाजार में हमें एक राहत की रैली नजर आ सकती है।

इस रैली में निफ्टी 10 डे मूविंग एवरेज की तरफ बढ़ते हुए नजर आ सकता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए निफ्टी में गिरावट पर खरीदारी की सलाह होगी। बाजार आज थोड़ा बाइंग मोमेंटम है। खासकर आईटी और बैंक अच्छा कर रहे हैं। दोनों ही मेजर सेक्टर हैं। आज मार्केट में बॉय ऑन डिप्स की सलाह रहेगी। अगर निफ्टी 22500 के ऊपर निकलता है तो शॉर्ट कॉलिंग का दूसरा दौर देखने को मिल सकता है। इसको ध्यान में रखते हुए आज शॉर्ट करने की सलाह नहीं रहेगी। अगर इंट्राडे में गिरावट मिलती है तो बाय करके ही चलना चाहिए।

अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए अरुण कुमार मंत्री ने कहा कि Axis Bank में एक ब्रेकआउट के संकेत हैं। बैंक निफ्टी शायद मार्केट को लीड कर सकता है। तो आज का पहला पसंदीदा स्टॉक Axis Bank रहेगा। Axis Bank को लॉन्ग करने की सलाह है। इसके 1260 रुपए के आसपास खरीदें। 1246 रुपए का स्टॉप लॉस रहेगा। इस शेयर में 1279 रुपए तक के टारगेट मिल सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें