Stock Markets: क्या बाजार में बॉटम बन चुका है? जानिए VIX क्या संकेत दे रहा है

एक महीने में निफ्टी करीब 2,700 प्वाइंट्स गिरा। शेयर बाजार पर मध्यपूर्व की लड़ाई का असर दिखा। हालांकि, निगेटिव खबरों के बीच में आने वाली पॉजिटिव खबरों से बाजार चढ़ता-उतरता रहा। बाजार की सबसे बड़ी चिंता क्रूड ऑयल की कीमतें हैं

अपडेटेड Mar 28, 2026 पर 3:27 PM
Story continues below Advertisement
इंडिया वीआईएक्स का मतलब इंडिया वोलैटिलिटी इंडेक्स है। ट्रेडर्स इसे 'डर का पैमाना' (fear gauge) कहते हैं।

मार्च की शुरुआत शेयर बाजार के लिए अच्छी नहीं रही। आखिर तक बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। एक महीने में निफ्टी करीब 2,700 प्वाइंट्स गिरा। शेयर बाजार पर मध्यपूर्व की लड़ाई का असर दिखा। हालांकि, निगेटिव खबरों के बीच में आने वाली पॉजिटिव खबरों से बाजार चढ़ता-उतरता रहा। बाजार की सबसे बड़ी चिंता क्रूड ऑयल की कीमतें हैं। क्रूड में नरमी से बाजार में तेजी दिखी, जबकि क्रूड में तेजी से बाजार में गिरावट दिखी। ऐसे में निफ्टी में कारोबार के दौरान 400 प्वाइंट्स से ज्यादा उतार-चढ़ाव कई दिन देखने को मिला।

क्या बाजार में बॉटम बन गया है?

सवाल है कि बाजार कितना गिरेगा? बाजार का बॉटम क्या होगा? इस सवाल का सही जवाब यह है कि इस बारे में कोई नहीं जानता है। बाजार पर असर डालने वाले कई फैक्टर्स हैं। लेकिन, एक खास इंडिकेटर है, जो यह बता सकता है कि बाजार में गिरावट पर कम से कम थोड़े समय के लिए ही, कब रोक लग सकती है। यह इंडिकेटर VIX है।


VIX का मतलब क्या है?

इंडिया वीआईएक्स का मतलब इंडिया वोलैटिलिटी इंडेक्स है। ट्रेडर्स इसे 'डर का पैमाना' (fear gauge) कहते हैं। इसकी कुछ वजह है। जब इनवेस्टर्स को बाजार में बड़े उतार-चढ़ाव या अनिश्चितता दिखती है तो वे अपने पोर्टफोलियो को हेज करते हैं। ऑप्शंस सेलर्स अपने पोजीशंस को प्रोटेक्ट (सुरक्षा देने) के लिए ज्यादा प्रीमियम चार्ज करते है। डिमांड आई इस वृद्धि से ऑप्शंस महंगा हो जाता है। यह वीआईएक्स में उछाल के रूप में दिखता है।

वीआईएक्स कैसे काम करता है?

यह रिश्ता सिंपल है। अगर वीआएक्स लो है तो इसका मतलब है कि बाजार में शांति है। मार्केट स्टेबल है और ऑप्शंस सस्ते हैं। अगर VIX हाई है तो इसका मतलब है कि बाजार में डर है। बाजार में अनिश्चितता है। इस वजह से ऑप्शंस महंगे हैं। यहां एक बात ध्यान में रखने वाली है : VIX आपको यह नहीं बताता कि बाजार किस दिशा में जाएगा। यह सिर्फ यह बताता है कि बाजार में कितना उतार-चढ़ाव आ सकता है।

वीआईएक्स के साथ मजेदार क्या है?

कुछ बातें इसे मजेदार बनाती हैं। आप जानते हैं कि किसी चीज को बनाने और नष्ट करने की प्रक्रिया क्या होती है। किसी चीज को बनाने में समय लगता है। यह प्रक्रिया धीरे-धीरे आगे बढ़ती है। लेकिन, उस चीज को नष्ट करने में समय नहीं लगता है। मार्केट भी इसी पैटर्न पर चलता है। Uptrends यानी तेज का ट्रेंड धीरे-धीरे डेवलप करता है, इसलिए इस दौरान उतार-चढ़ाव कम होता है। गिरावट अचानक और तेजी से आती है। इसलिए इस दौरान उतार-चढ़ाव बढ़ जाता है। यही वजह है कि वीआईएक्स और कीमत विपरीत दिशा में चलती हैं। जब कीमतें बढ़ती हैं तो वीआईएक्स गिर जाता है। जब कीमतें गिरती हैं तो वीआएक्स बढ़ जाता है।

मार्च के डेटा क्या संकेत देते हैं?

मार्च के डेटा से इसका स्पष्ट रूप से पता चलता है। 27 फरवरी यानी लड़ाई शुरू होने से एक दिन पहले इंडिया वीआईएक्स 13.70 पर था। 23 मार्चच को यह चढ़कर 27 पर पहुंच गया। इस दौरान निफ्टी में 2,700 प्वाइंट्स की गिरावट आई। इसलिए अगर वीआईएक्स बढ़ने पर कीमतें गिरती हैं तो कीमतें नीचे रहने पर भी अगर वीआईएक्स गिरता है तो इसका क्या मतलब है? वीआईएक्स में इस गिरावट का मतलब यह है कि डर घट रहा है।

वीआईएक्स के संकेत को कैसे समझें?

डर घटने का मतलब यह होता है कि सेलिंग प्रेशर कम हो रहा है। कम से कम फिलहाल के लिए तो ऐसा कहा ही जा सकता है। वीआईएक्स चार्ट को निफ्टी प्राइस के साथ देखने पर आपको बार-बार यह दिखेगा: वीआईएक्स में अस्थायी टॉप्स और प्राइस में अस्थायी बॉटम एक साथ बनते हैं। यह मेथड बिल्कुल सीधा है। गिरते बाजार में आपको वीआईएक्स के नए हाई को देखना है। ऐसा होने पर उस पहले दिन का इंतजार करें जब वीआईएक्स लो पर क्लोज होता है। उस दिन अस्थायी प्राइस बॉटम की काफी ज्यादा संभावना होती है।

यह भी पढ़ें: Iran War Impact: ईरान युद्ध का इस सेक्टर पर पड़ा सबसे बुरा असर, आई 5 साल की सबसे बड़ी गिरावट

वीआईएक्स के सिग्नल को कैसे समझ सकते हैं?

एक बात आपको ध्यान में रखनी होगी। यहां बार-बार हम अस्थायी की बात कर रहे हैं। वीआईएक्स गिरावट पर सिर्फ संभावित ब्रेक का संकेत देता है, यह रिवर्सल यानी चाल पलटने का संकेत नहीं देता है। इन सिग्नल को समझने के लिए स्किल और रिस्क मैनेजमेंट की जरूरत पड़ती है। इसलिए जब कभी बाजार में उथल-पुथल तो तो सिर्फ प्राइस को नहीं देखें बल्कि Fear को भी देखें।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।