IT शेयरों में तेजी की बदौलत नई ऊंचाई पर शेयर बाजार, सेंसेक्स पहली बार 73000 के पार

Nifty50 ने 22,081.95 का ऑल टाइम हाई छुआ। Nifty को 21,000 से 22,000 के स्तर तक पहुंचने में लगभग 25 कारोबारी सत्र लगे हैं। Q3 के लिए देश की 4 प्रमुख आईटी कंपनियों में से HCL टेक ने सबसे अच्छे वित्तीय आंकड़े दर्ज किए। इसके बाद टाटा ग्रुप की टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का स्थान रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में विप्रो के शेयर में 13 प्रतिशत की तेजी आई

अपडेटेड Jan 15, 2024 पर 11:58 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अक्टूबर-दिसंबर 2023 तिमाही के लिए प्रमुख आईटी कंपनियों के वित्तीय नतीजे, अनुमान से अच्छे रहे।

Share Market All Time High: 15 जनवरी को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 73000 के मार्क को पार करता हुआ 73,288.78 के ऑल टाइम हाई को छू गया। वहीं एनएसई निफ्टी पहली बार 22000 के मार्क को क्रॉस कर गया और इसने 22,081.95 का ऑल टाइम हाई छुआ। भारतीय शेयर बाजारों के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने में सबसे बड़ा हाथ आईटी कंपनियों के शेयरों का रहा। अक्टूबर-दिसंबर 2023 तिमाही के लिए प्रमुख आईटी कंपनियों के वित्तीय नतीजे, अनुमान से अच्छे रहे। इससे आईटी स्टॉक्स में खरीद बढ़ गई।

सेंसेक्स की कंपनियों में विप्रो के शेयर में 13 प्रतिशत की तेजी आई। टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारतीय स्टेट बैंक और HDFC बैंक के शेयर भी फायदे में रहे। हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी और एशियन पेंट्स के शेयरों में गिरावट आई।

Nifty के कहां तक पहुंचने की उम्मीद


जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट आनंद जेम्स का कहना है कि हम संभावित उद्देश्यों के रूप में निफ्टी के 22,240 या 22,400 तक पहुंचने की उम्मीद के साथ सप्ताह की शुरुआत करेंगे। इंडेक्स के लिए 22,013 का स्तर एक इंटरिम रेस्ट पॉइंट हो सकता है, लेकिन गिरावट की संभावना नहीं दिख रही है। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वी के विजयकुमार ने कहा कि मजबूत रैली, जो पहले 'गति' से प्रेरित थी, उसे अब 'बुनियादी बातों' से समर्थन मिल रहा है। निफ्टी कंसॉलिडेशन रेंज से ऊपर की ओर टूट गया है और आगे बढ़ने के संकेत दे रहा है।

ब्लॉक डील में Zomato के 4.5 करोड़ शेयर बिके, स्टॉक 4% से ज्यादा टूटा

एनएसई निफ्टी50 को 21,000 से 22,000 के स्तर तक पहुंचने में लगभग 25 कारोबारी सत्र लगे हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि इस 1,000 पॉइंट की बढ़त में रिलायंस इंडस्ट्रीज- इंडेक्स हैवीवेट का सबसे बड़ा योगदान था। सेक्टर्स के स्तर पर इंफोसिस, विप्रो, टीसीएस और एचसीएल टेक में बढ़त के कारण 15 जनवरी की सुबह के सौदों में निफ्टी आईटी का प्रदर्शन शानदार रहा। चारों आईटी कंपनियों में से, HCL टेक ने सबसे अच्छे Q3 आंकड़े दर्ज किए, उसके बाद TCS का स्थान रहा।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।