ब्लॉक डील में Zomato के 4.5 करोड़ शेयर बिके, स्टॉक 4% से ज्यादा टूटा

Zomato शेयर के लिए अपर प्राइस बैंड 20 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 167.50 और लोअर प्राइस बैंड 20% की गिरावट के साथ 111.70 रुपये है। सौदे के तहत शेयर किसने बेचे और किसने खरीदे, इसकी डिटेल पता नहीं चल पाई है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म HSBC ने जोमैटो के शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग दी है और टार्गेट प्राइस बढ़ाकर 150 रुपये प्रति शेयर कर दिया है

अपडेटेड Jan 15, 2024 पर 4:41 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 6 माह में Zomato शेयर ने 74 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखी है।

15 जनवरी को एक ब्लॉक डील में फूड एग्रीगेटर जोमैटो (Zomato) के 4.5 करोड़ शेयरों की बिक्री हुई। सौदा 622 करोड़ रुपये का रहा। सौदे के तहत शेयर किसने बेचे और किसने खरीदे, इसकी डिटेल पता नहीं चल पाई है। लेकिन इस डील के चलते जोमैटो के शेयरों को शुरुआती कारोबार में 5 प्रतिशत से ज्यादा तक की गिरावट झेलनी पड़ी। सुबह बीएसई पर जोमैटो का शेयर मामूली बढ़त के साथ खुला। लेकिन तुरंत ही इसने पिछले बंद भाव से 5 प्रतिशत की गिरावट देखी और 132.75 रुपये के लो तक आ गया।

कारोबार खत्म होने पर शेयर 4.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 133.40 रुपये पर सेटल हुआ। बीएसई पर जोमैटो स्टॉक का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 141.55 और निचला स्तर 44.35 रुपये है। शेयर के लिए अपर प्राइस बैंड 20 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 167.50 और लोअर प्राइस बैंड 20% की गिरावट के साथ 111.70 रुपये है। पिछले 6 माह में शेयर ने 74 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखी है।

एनालिस्ट कैसा मानते हैं आउटलुक


ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म HSBC ने जोमैटो के शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग दी है और टार्गेट प्राइस बढ़ाकर 150 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। यह शेयर के 12 जनवरी को बंद भाव से 7.5 प्रतिशत ज्यादा है। एनालिस्ट्स का मानना है कि लॉन्ग टर्म के लिए Zomato मजबूत मालूम होता है। हालांकि यह भी कहा गया कि चूंकि जोमैटो क्विक कॉमर्स बिजनेस में प्रगति पर काफी ज्यादा निर्भर है, ऐसे में इस बिजनेस में किसी भी तरह की गिरावट जोमैटो के लिए एक बड़ा जोखिम है। Elara Securities ने भी जोमैटो शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग दी है और टार्गेट प्राइस 150 रुपये प्रति शेयर रखा है।

Wipro शेयर 13% उछलकर 1 साल के नए हाई पर, Q3 में उम्मीद से अच्छे नतीजों का दिखा असर

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।