Wipro शेयर 13% उछलकर 1 साल के नए हाई पर, Q3 में उम्मीद से अच्छे नतीजों का दिखा असर

Wipro का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2023 में कंसोलिडेटेड बेसिस पर शुद्ध लाभ 11.74 प्रतिशत घटकर 2,694.2 करोड़ रुपये रहा। वहीं रेवेन्यू 4.4 प्रतिशत घटकर 22,205.1 करोड़ रुपये हो गया। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के एनालिस्ट कंपनी की ​तीसरी तिमाही परफॉरमेंस को पॉजिटिव मानते हैं। ब्रोकरेज नुवामा ने विप्रो स्टॉक के लिए 460 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ 'होल्ड' कॉल बरकरार रखी है

अपडेटेड Jan 15, 2024 पर 4:37 PM
Story continues below Advertisement
यह लगातार चौथी तिमाही रही, जब सालाना आधार पर विप्रो के मुनाफे में कमी आई।

तीसरी तिमाही में मुनाफा और आय गिरने के बावजूद 15 जनवरी को आईटी कंपनी विप्रो (Wipro) के शेयरों में जबर्दस्त तेजी दिखी। सुबह के कारोबार में शेयर 13 प्रतिशत तक उछला और 1 साल के नए हाई पर जा पहुंचा। विप्रो का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2023 में कंसोलिडेटेड बेसिस पर शुद्ध लाभ 11.74 प्रतिशत घटकर 2,694.2 करोड़ रुपये रहा। वहीं रेवेन्यू 4.4 प्रतिशत घटकर 22,205.1 करोड़ रुपये हो गया। इसके बावजूद 15 जनवरी को सुबह विप्रो का शेयर बीएसई पर करीब 10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 511.95 रुपये पर खुला और अपर प्राइस बैंड को टच कर गया।

इसके बाद तुरंत ही शेयर में पिछले बंद भाव से 13 प्रतिशत की तेजी दिखी और यह 52 सप्ताह के नए उच्च स्तर 526.45 रुपये पर पहुंच गया। व्रिपो शेयर का नया अपर प्राइस बैंड 15 प्रतिशत की मजबूती के साथ 535.25 रुपये है। कारोबार खत्म होने पर शेयर 6 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ 494.55 रुपये पर सेटल हुआ।

एक्सपर्ट्स की क्या है राय


यह लगातार चौथी तिमाही रही, जब सालाना आधार पर विप्रो के मुनाफे में कमी आई। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के एनालिस्ट कंपनी की ​तीसरी तिमाही परफॉरमेंस को पॉजिटिव मानते हैं। उनका कहना है कि कंसल्टिंग वर्टिकल में अधिक डील हासिल होने पर विप्रो मैनेजमेंट की टिप्पणी से संकेत मिलता है कि उस सेगमेंट से खींचतान अब कम हो रही है, जिससे कंपनी की ग्रोथ में सुधार करने में मदद मिलेगी। दिसंबर 2023 को समाप्त तिमाही में विप्रो ने 0.9 अरब डॉलर के बड़े सौदे हासिल किए। इस दौरान कुल हासिल डील्स 3.8 अरब डॉलर की रहीं।

ब्लॉक डील में Zomato के 4.5 करोड़ शेयर बिके, स्टॉक 4% से ज्यादा टूटा

IDBI कैपिटल के अनुसार, विप्रो के परामर्श क्षेत्र में वृद्धि की वापसी के शुरुआती संकेत दिख रहे हैं। 3.8 अरब डॉलर की ऑर्डर बुक से रेवेन्यू में वृद्धि होगी। इसलिए, विश्लेषकों को अब उम्मीद है कि FY24-FY26 में रेवेन्यू वृद्धि में सुधार होगा। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 'न्यूट्रल रेटिंग' बनाए रखी है और टार्गेट प्राइस 520 रुपये प्रति शेयर सेट किया है। एक अन्य ब्रोकरेज नुवामा ने विप्रो स्टॉक के लिए 460 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ 'होल्ड' कॉल बरकरार रखी है।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।