पिछले कुछ दिनों में मार्केट्स पर दबाव बढ़ा है। निफ्टी 25,000 के लेवल से नीचे आ गया है। इसमें फॉरेन इनवेस्टर्स की बिकवाली का बड़ा हाथ है। क्या मार्केट में कंसॉलिडेशन जारी रहेगा? इस बारे में जानने के लिए मनीकंट्रोल ने बैंक ऑफ इंडिया म्यूचुअल फंड के सीआईओ आलोक सिंह से बातचीत की। उनसे मार्केट्स और इकोनॉमी को लेकर कई सवाल पूछे। उन्होंने जून तिमाही के कंपनियों के नतीजों के बारे में भी बात की।
