Stock Markets: सेंसेक्स-निफ्टी में 5 साल की सबसे बड़ी तेजी, निवेशकों ने एक हफ्ते में ₹29 लाख करोड़ कमाए

Share Market Today: अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की खबर से भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार 8 अप्रैल को बंपर तेजी देखने को मिली। क्रूड ऑयल के दाम में गिरावट और ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेतों से बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 2,946 अंक यानी 3.95% की बढ़त के साथ 77,562.90 के स्तर पर बंद हुआ

अपडेटेड Apr 10, 2026 पर 4:56 PM
Story continues below Advertisement
Share Market Today: अमेरिका-ईरान के बीच युद्धविराम ने भारतीय शेयर बाजार को बड़ी राहत दी है।

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों ने शुक्रवार को सप्ताह का अंत शानदार तेजी के साथ किया। बीएसई सेंसेक्स 919 अंकों की तेजी के साथ 77,550 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 276 अंक चढ़कर 24,051 के स्तर पर पहुंच गया और 24,000 के अहम स्तर के ऊपर बंद हुआ। बैकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में मजबूत खरीदारी और ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेतों ने इस तेजी को सपोर्ट किया।

इसके साथ ही शेयर बाजार में पिछले छह हफ्तों से जारी गिरावट का सिलसिला टूट गया। सेंसेक्स और निफ्टी में इस पूरे हफ्ते करीब 6 प्रतिशत की तेजी आई। यह इसका पिछले पांच साल का सबसे मजबूत वीकली प्रदर्शन है। वहीं, ब्रॉडर मार्केट ने भी बराबरी से साथ दिया। निफ्टी बैंक और मिडकैप इंडेक्स में लगभग 8 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

सेक्टोरल स्तर पर रियल्टी और ऑटो शेयरों ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया। इन सेक्टरों में डबल डिजिट रिटर्न देखने को मिला, जहां हालिया गिरावट के बाद निवेशकों ने जोरदार खरीदारी की। एनालिस्ट्स का कहना है कि अमेरिका-ईरान के बीच संभावित सीजफायर से ग्लोबल बाजारों में स्थिरता आई है।


निवेशकों ने इस हफ्ते ₹29 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज करीब 6.5 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 451.22 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं इस पूरे हफ्ते निवेशकों की संपत्ति में करीब 28.85 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों की की कुल मार्केट वैल्यू पिछले हफ्ते के अंत में 422.37 करोड़ रुपये रही थी।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें एशियन पेंट्स (Asian Paints) के शेयरों में 3.84 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), इंडिगो (Indigo) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयर 2.49 फीसदी से लेकर 3.22 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के

वहीं सेंसेक्स के बाकी 5 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी सन फार्मा (Sun Pharma) का शेयर 3.65 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं इंफोसिस (Infosys), टीसीएस (TCS), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) और एचसीएल टेक (HCL Tech) के शेयरों में 0.90 फीसदी से लेकर 2.94 फीसदी तक की गिरावट रही।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex429

4,449 शेयरों में हुआ कारोबार

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,449 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 3,362 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 944 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 143 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 110 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 20 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex429f

यह भी पढ़ें- Nifty Bank: निफ्टी बैंक में 5 साल की सबसे बड़ी वीकली तेजी, इन 11 शेयरों में दिखी भारी खरीदारी

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।