Get App

स्टॉक मार्केट में बड़ी गिरावट के बावजूद इन शेयरों में उछाल, क्या आप निवेश करेंगे?

मार्केट में 6 अगस्त को भी बिकवाली का दबाव देखने को मिला। इस वजह से सुबह में अच्छी रिकवरी दिखाने वाले बाजार दोपहर आते-आते लाल निशान में चले गए। इससे निवेशकों को बड़ी गिरावट की चिंता सता रही है। हालांकि, कुछ स्टॉक्स में कमजोर सेंटिमेंट के बावजूद तेजी देखने को मिली

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 06, 2024 पर 5:46 PM
स्टॉक मार्केट में बड़ी गिरावट के बावजूद इन शेयरों में उछाल, क्या आप निवेश करेंगे?
Cera Sanitaryware का स्टॉक सिर्फ दो सत्र में 12 फीसदी चढ़ चुका है।

इस हफ्ते की शुरुआत स्टॉक मार्केट में गिरावट के साथ हुई। 6 अगस्त को मार्केट में रिकवरी दिखी। लेकिन, दोपहर बाद सूचकांक लाल निशान में आ गए। ग्लोबल मार्केट्स में गिरावट का असर इंडियन मार्केट्स पर पड़ रहा है। विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने बाजार पर दबाव बढ़ाया है। इससे निवेशकों को 15 लाख करोड़ रुपये का लॉस हुआ है। लेकिन, बाजार में मुनाफावसूली के बावजूद कुछ स्टॉक्स पर दबाव नहीं दिखा है।

Fino Payments Bank

स्टॉक मार्केट्स में गिरावट का असर मुंबई के इस बैंक पर नहीं पड़ा है। बीते दो सत्रों में यह स्टॉक 7 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है। बैंक ने पहली तिमाही में 24.3 करोड़ रुपये प्रॉफिट कमाया है, जो अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही प्रॉफिट है। यह एक साल पहले के मुकाबले 30 फीसदी ज्यादा है। Fino Payment Bank अपने कामकाज को डिजिटल बनाने के लिए लगातार निवेश कर रहा है। इसने अपनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप को भी बेहतर बनाया है। इससे साल दर साल आधार पर एवरेज डिपॉजिट 37 फीसदी बढ़ा है। पिछले साल इसने स्मॉल फाइनेंस बैंक के लाइसेंस के लिए RBI के पास अप्लाई किया था। अगर उसे आरबीआई से लाइसेंस मिल जाता है तो उसे अपने प्रोडक्ट्स पोर्टफोलियो को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Cera Sanitaryware

इस स्टॉक में लगातार दूसरे दिन अच्छी तेजी दिखी। सिर्फ दो सत्र में यह स्टॉक 12 फीसदी चढ़ चुका है। इस दौरान स्टॉक मार्केट में बड़ी गिरावट आई है। 6 अगस्त को यह स्टॉक 10,710 रुपये के अपने ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। मार्केट में गिरावट के बावजूद Cera Sanitaryware के शेयरों में निवेशकों की दिचलचस्पी दिखी। कंपनी ने 130 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक का ऐलान किया है। बायबैक के लिए कंपनी ने 12,000 रुपये की कीमत तय की है। इसकी रिकॉर्ड डेट 16 अगस्त, 2024 है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें