Get App

क्या लगातार तीन दिन की तेजी मार्केट में रिकवरी शुरू होने का संकेत है?

यह हफ्ता मार्केट के लिए पॉजिटिव है। 19 मार्च को लगातार तीसरे दिन स्टॉक मार्केट्स में तेजी देखने को मिली। 18 मार्च को सेंसेक्स में 1100 प्वाइंट्स से ज्यादा तेजी आई थी। इसकी बड़ी वजह विदेशी संस्थागत निवेशकों की खरीदारी थी। लंबे समय बाद FII ने इंडियन मार्केट में खरीदारी की

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Mar 19, 2025 पर 4:15 PM
क्या लगातार तीन दिन की तेजी मार्केट में रिकवरी शुरू होने का संकेत है?
18 मार्च को फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस सेगमेंट के 220 स्टॉक्स में से 101 में FIIs की शॉर्ट-कवरिंग देखने को मिली।

यह हफ्ता इंडियन स्टॉक मार्केट्स के लिए अच्छा रह सकता है। 19 मार्च को लगातार तीसरे दिन स्टॉक मार्केट्स में रौनक दिखी। 18 मार्च को 1,131 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 75,000 से ऊपर बंद हुआ था। मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 2 फीसदी से ज्यादा उछाल आया था। सभी सेक्टर के सूचकांक हरे निशान में बंद हुए थे। सवाल है कि क्या मार्केट का सेंटिमेंट बदल गया है?

मार्केट में आगे आ सकता है करेक्शन

एनालिस्ट्स का कहना है कि इस तेजी के बाद मार्केट में करेक्शन (Correction) आ सकता है। फाइडेंट एसेट मैनेजमेंट के सीआईओ और फाउंडर ऐश्वर्य दधीच ने कहा, "कई स्टॉक्स में हम ओवरसोल्ड जोन में हैं। आज की तेजी की मुख्य वजह टेक्निकल है।" डेरिवेटिव मार्केट्स में ऑउटस्टैंडिंग पोजीशंस से पता चलता है कि 18 मार्च को सेंसेक्स में 1100 प्वाइंट्स से ज्यादा की रिकवरी की मुख्य वजह विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की शॉर्ट-कवरिंग थी। लगातार एक महीने तक बिकवाली करने के बाद उन्होंने मार्केट्स में खरीदारी की।

FII की शॉर्ट-कवरिंग से आई तेजी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें