Get App

रमेश दमानी ने हालिया बिकवाली को बुलरन के बीच का करेक्शन बताया, कहा-यह निवेशकों के लिए खरीदारी का मौका

दिग्गज निवेशक रमेश दमानी ने हालिया बिकवाली के बारे में कहा कि करीब पांच साल में आया यह बड़ा करेक्शन है। लेकिन, यह छोटा होगा। उन्होंने कहा कि मार्केट में गिरावट के बावजूद कई स्टॉक्स हैं, जो ऑल टाइम हाई पर बने हुए हैं। आम तौर पर ऐसा बेयर फेज में नहीं होता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 24, 2025 पर 2:52 PM
रमेश दमानी ने हालिया बिकवाली को बुलरन के बीच का करेक्शन बताया, कहा-यह निवेशकों के लिए खरीदारी का मौका
रमेश दमानी ने कहा कि दुनिया खासकर अमेरिका में राजनीतिक और आर्थिक बदलाव देखने को मिले हैं। यह मुश्किल थोड़े समय के लिए है।

स्टॉक मार्केट में बीते कुछ महीनों में जो बिकवाली हुई है, वह बड़े बुल रन के बीच सिर्फ एक सामान्य करेक्शन है। दिग्गज इनवेस्टर रमेश दमानी ने यह बात कही है। सीएनबीसी-टीवी18 से बातचीत में उन्होंने स्टॉक मार्केट्स और निवेश को लेकर कई बड़ी बातें बताईं। उन्होंने कहा कि दुनिया खासकर अमेरिका में राजनीतिक और आर्थिक बदलाव देखने को मिले हैं। यह मुश्किल थोड़े समय के लिए है। इससे ग्लोबलाइजेशन पर असर पड़ने वाला नहीं है।

वैश्वीकरण की प्रक्रिया रुकने वाली नहीं है

Ramesh Damani कहा कि अमेरिका में बाजार में थोड़े समय के लिए मुश्किल बनी रह सकती है। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से दुनिया को लेकर अमेरिका की पॉलिसी बदली है। अमेरिका पहली बार अपने अंदर बदलाव लाने पर इतना फोकस कर रहा है। असका असर दुनिया पर भी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इससे वैश्वीकरण की रफ्तार सुस्त पड़ सकती है लेकिन वह रुकेगी नहीं। गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी की वजह से दुनिया में टैरिफ वॉर बढ़ने की आशंका दिख रही है।

हालिया बिकवाली बुलरन के बीच का करेक्शन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें