Stock Radar: मार्केट में बिकवाली का दबाव थमता ही नहीं दिख रहा है। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 टूटकर 24450 और सेंसेक्स भी 80300 के नीचे आ चुका है। दोनों ही अपने रिकॉर्ड हाई से 6 फीसदी से अधिक नीचे आ चुके हैं। अब आज की बात करें तो गिफ्ट निफ्टी से रेड सिग्नल मिल रहे हैं यानी कि मार्केट में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हो सकती है। मंगलवार को निफ्टी 24472.10 और सेंसेक्स 80220.72 पर बंद हुआ था। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ कंपनियों के नतीजे आएंगे तो कुछ के कल यानी मंगलवार को ही आ चुके है। । इनके अलावा कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते आज शेयरों में हलचल दिख सकती है। यहां इन सभी के बारे में बताया जा रहा है।
