Stock Radar: Easy Trip और Paytm समेत इन शेयरों पर रखें नजर, इंट्रा-डे में फटाफट तगड़ा कमाने का मौका
Stock Radar: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच आज घरेलू मार्केट में कारोबारी की फ्लैट शुरुआत हुई है। एफएमसीजी सेक्टर के स्टॉक्स मार्केट को नीचे खींचने की कोशिश कर रहे हैं और इसका निफ्टी इंडेक्स करीब 2 फीसदी फिसल गया है। बुल और बेयर्स की भिड़ंत में सेंसेक्स फिलहाल 81656.36 और निफ्टी 50 भी रेड जोन में 24664.75 पर है। रिकॉर्ड हाई से अभी ये करीब 6 फीसदी नीचे हैं
पिछले महीने 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था।
Stock Radar: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच आज घरेलू मार्केट में कारोबारी की फ्लैट शुरुआत हुई है। एफएमसीजी सेक्टर के स्टॉक्स मार्केट को नीचे खींचने की कोशिश कर रहे हैं और इसका निफ्टी इंडेक्स करीब 2 फीसदी फिसल गया है। बुल और बेयर्स की भिड़ंत में सेंसेक्स फिलहाल 81656.36 और निफ्टी 50 भी रेड जोन में 24664.75 पर है। रिकॉर्ड हाई से अभी ये करीब 6 फीसदी नीचे हैं। पिछले महीने 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो आज एक स्टॉक की लिस्टिंग है तो कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते आज शेयरों में हलचल दिख सकती है। यहां इन सभी के बारे में बताया जा रहा है।
Stocks To Watch: इन शेयरों पर रहेगी नजरें
Welspun Corp
वेलस्पन कॉर्प को अमेरिका में दो और बड़े ऑर्डर मिले हैं, एक HSAW और एक HFIW पाइप्स के लिए। यह एक नेचुरल गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट के लिए कोटेड पाइप्स की सप्लाई से जुड़ी हैं। इन दो नए ऑर्डर्स को मिलाकर कंपनी के अमेरिकी प्लांट को तीसरी तिमाही 2025 तक ऑर्डरबुक 7,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। इन ऑर्डर्स पर काम वित्त वर्ष 2025 और वित्त वर्ष 2026 में पूरा होगा।
Biocon
अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने बॉयोफार्मा कंपनी बॉयोकॉन को इसकी बेंगलुरु की API फैसिलिटी (साइट 2) के लिए एक एस्टैब्लिशमेंट इंस्पेक्शन रिपोर्ट (EIR) मिली है, जिसमें वालंटरी एक्शन इंडिकेटेड (VAI) स्थिति दी गई है। यह रिपोर्ट 23-27 सितंबर के बीच एफडीए की निगरानी जांच पर आधारित है।
One 97 Communications (Paytm)
वन97 कम्यूनिकेशंस की सब्सिडियरी वन97 कम्यूनिकेशंस सिंगापुर (पेटीएम सिंगापुर) ने जापान की पेपे कॉर्पोरेशन (PayPay) में अपने स्टॉक एक्विजिशन राइट्स (SARs) को बेचने को मंजूरी दी है। पेटीएम सिंगापुर ने इसे सितंबर 2020 में खरीदा था और अब इसे 4190 करोड़ जापानी येन (2364 करोड़ रुपये) में सॉफ्टबैक विजन फंड 2 को बेचा जाएगा। यह सौदा दिसंबर के आखिरी तक पूरा होने की उम्मीद है।
Easy Trip Planners
ईज़ी ट्रिप प्लानर्स ने यूएई के पीफ्लेज होन हेल्थ केयर सेंटर में 49.03% और प्लैनेट एजुकेशन ऑस्ट्रेलिया में 49% हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक शेयर पर्चेज एग्रीमेंट पर साइन किए हैं। इसके अलावा जेवानी हॉस्पिटैलिटी में 50% हिस्सेदारी लेने के लिए भी एक शेयर सब्सक्रिप्शन एग्रीमेंट किया है। Pflege मेडिकल टूरिज्म से जुड़ी कंपनी है तो जेवानी होटल्स के निर्माण और ऑपरेशन से जुड़ी है। प्लैनेट इंटरनेशनल स्टुडेंट रिक्रूटमेंट और कोचिंग से जुड़ी सर्विसेज देती है।
Suven Pharmaceuticals
सुवेन फार्मा 10 करोड़ डॉलर के प्री-मनी वैल्यूएशन पर अमेरिकी कंपनी एनजे बॉयो में 56% हिस्सेदारी खरीदने जा रही है। सुवेन फार्मा इसमें 6.44 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी जिसमें 1.5 करोड़ डॉलर ग्रोथ से जुड़ी पहलों में डाले जाएंगे।
NLC India
बिडिंग के जरिए एनएलसी इंडिया को कोल मिनिस्ट्री से ओडिशा के न्यू पटरापारा साउथ कोल माइंस मिला है। यह NLC इंडिया का तीसरा कॉमर्शियल कोल माइन है।
Bajaj Healthcare
बजाज हेल्थकेयर के वडोदरा (गुजरात) में स्थित API मैनुफैक्चरिंग साइट को ऑस्ट्रेलिया की थेराप्यूटिक गुड्स एडमिनिस्ट्रेशन (TGA) से मंजूरी मिली है जो दो साल के लिए वैलिड है। इसे पहले ही USFDA और EU से मंजूरी मिल चुकी है।
JSW Energy
जेएसडब्ल्यू एनर्जी की सब्सिडियरी जेएसडब्ल्यू नियो एनर्जी को एनटीपीस से 400 मेगावाट सोलर पावर प्रोजेक्ट के सेटअप के लिए लेटर ऑफ अवार्ड मिला है। इसके अलावा कंपनी की दूसरी सब्सिडियरी जेएसडब्ल्यू एनर्जी (उत्कल) ने ओडिशा के BARTAP कोल माइन के लिए सफल बोली लगाई है।
CEAT
सीट ने मिचेलिन से कैमसो ब्रांड के ऑफ-हाईवे कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट टायर और ट्रैक कारोबार को 22.5 करोड़ डॉलर में खरीदने के लिए एक डेफिनिटिव एग्रीमेंट पर साइन किए हैं।
Godrej Consumer Products
गोडरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का कहना है कि भारत में पिछले कुछ महीनों से मांग कमजोर हुई है। पाम ऑयल और उसके प्रोडक्ट्स की कीमतों में सालाना 20-30% की बढ़ोतरी से साबुन कैटेगरी पर भी असर पड़ा है। साबुन से इसे एक तिहाई स्टैंडएलोन रेवेन्यू हासिल होता है। इसके अलावा मौसम भी पक्ष में नहीं है क्योंकि उत्तर भारत में सर्दी देर से आ रही है और दक्षिण में एक तूफान आ गया।
Delta Corp
डेल्टा कॉर्प ने अपनी हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट कारोबार को अलग-अलग करने से जुड़ी योजना में बदलाव किया है। नई योजना के तहत धर्गल प्रोजेक्ट को डेल्टिन होटल और रिसॉर्ट्स में बांटा जाएगा और बाकी का हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट बिजनेस डेल्टा पेनलैंड में बांट दिया जाएगा। डेल्टा कॉर्प के शेयरहोल्डर्स को एक शेयर पर डेल्टा पेनलैंड का एक शेयर मिलेगा।
Kirloskar Oil Engines
किर्लोस्कर ऑयल इंजन में बी2सी बिजनेस वर्टिकल के सीईओ असीम श्रीवास्तव 31 दिसंबर तक ही अपने पद पर रहेंगे क्योंकि वह ग्रुप में एक और पद ले रहे हैं। वहीं 1 जनवरी 2025 से राहुल सहाय बी2बी बिजनेस वर्टिकल के सीईओ से पूरी कंपनी के सीईओ बन जाएंगे।
Wipro
विप्रो ने थाईलैंड में NVIDIA क्लाउड पार्टनर कार्यक्रम के सदस्य SIAM.AI के साथ साझेादारी का ऐलान किया है। ये दोनों एनवीडिया के कंप्यूटिंग और सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके थाईलैंड की टूरिज्म अथॉरिटी के लिए एआई-पावर्ड डिजिटल असिस्टेंट डेवलप करेंगी।
RITES
राइट्स गुयाना सरकार से पलमेरा से मोल्सन क्रीक हाईवे को अपग्रेड करने के लिए 97 लाख डॉलर का ऑर्डर मिला है।
Uno Minda
यूनो मिंडा के पुणे के खेड़ में 4W लाइटिंग प्लांट में कॉमर्शियल प्रोडक्शन शुरू हो चुका है।
Linc
लिंक के 1:1 के रेश्यो में स्टॉक स्प्लिट के 20 दिसंबर की रिकॉर्ड डेट फिक्स की गई है।
Poonawalla Fincorp
चीएफ एचआर ऑफिसर से उत्पीड़न पर पूनावाला फिनकॉर्प के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर धीरज सक्सेना ने इस्तीफा दे दिया है।
Shree Renuka Sugars
नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) ने सब्सिडियरीज मोनिका ट्रेडिंग, श्री रेणुका एग्री वेंचर्स और श्री रेणुका ट्यूनापोर्ट की श्री रेणुका शुगर्स में विलय को मंजूरी दे दी है।
Reliance Power
रिलायंस पावर की सब्सिडियरी समालकोट पावर ने अमेरिका के एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बैंक के साथ अपने टर्म लोन पर डिफॉल्ट रूप से बकाया ब्याज का पूरा भुगतान कर दिया है। डिफॉल्ट में शामिल वास्तविक राशि $1.5 करोड़ थी। इस पेमेंट के बाद अब इस टर्म लोन के गारंटर के रूप में रिलायंस पावर का डिफॉल्ट ठीक हो गया है।
Alembic Pharmaceuticals
फार्मा कंपनी एलेम्बिक फार्मा ने अपनी छह स्टेप-डाउन सहायक कंपनियों- ओकनेर रियल्टी एलएलसी, एलेम्बिक लैब्स एलएलसी, अलनोवा फार्मास्यूटिकल्स एसए, डहलिया थेरेप्यूटिक्स एसए, जीनियस एलएलसी और एलेम्बिक मामी स्पा को बंद कर दिया है। इसमें से कोई भी कंपनी चालू नहीं थी।
Laurus Labs
लॉरस लैब्स की सब्सिडियरी लॉरस बॉयो ने एट रोड्स वेंचर्स (Eight Roads Ventures) और एफ-प्राइम कैपिटल से 120 करोड़ रुपये के निवेश के लिए एक डेफिनिटिव एग्रीनेंट पर साइन किए हैं। इसके अलावा लॉरस लैब्स इसी वैल्यूएशन पर लॉरेस बॉयो में इनके साथ मिलकर 40 करोड़ रुपये के निवेश को भी तैयार हुई है। इस निवेश के बाद लॉरस लैब्स की लॉरस बॉयो में 75 फीसदी, एट रोड्स वेंचर्स की 14 फीसदी और प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 9 फीसदी रहेगी। इक्विटी निवेश के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल फर्मेंटेशन मैनुफैक्चरिंग क्षमता के विस्तार में होगा।
Star Health and Allied Insurance Company
स्टार हेल्थ एंड अलाइड इंश्योरेंस कंपनी को बीमा नियामक इरडा से कई नियमों का पालन नहीं करने के चलते कारण बताओ नोटिस मिला है। इरडा ने 31 जनवरी 2022 से 11 फरवरी 2022 के बीच इसकी आम जांच की थी।
बल्क डील्स
Himatsingka Seide
रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड पीएलसी ने ₹195.22 के औसत शेयर भाव पर हिमातसिंगा साइड में ₹13.48 करोड़ आधे प्रतिशत हिस्सेदारी बेची है।
Cybertech Systems & Software
रैशनल इक्विटी फ्लैगशिप फंड I ने साइबरटेक सिस्टम्स एंड सॉफ्टवेयर में ₹224.05 के औसत भाव पर ₹3.6 करोड़ 0.5% हिस्सेदारी बेच दी है।
Pranik Logistics
पाइन ओक ग्लोबल फंड ने प्राणिक लॉजिस्टिक्स में ₹89.66 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर 0.58% हिस्सेदारी बेच दी है। वहीं मनीप्लांट गोल्ड एंड ज्वैलरी ट्रेडिंग LLC ने ₹90.53 के औसत भाव पर 0.7% हिस्सेदारी खरीदी है।
लिस्टिंग
आज प्रॉपर्टी शेयर आरईआईटी के शेयरों की बीएसई पर लिस्टिंग है।
F&O Ban
आज पीवीआर आईनॉक्स, आरबीएल बैंक, ग्रेन्यूल्स इंडिया और मणप्पुरम फाइनेंस में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।