Stock Radar: आज इन शेयरों से बनेगा पैसा, चेक करें लिस्ट और बनाएं शानदार मुनाफा
Stock Radar: एक कारोबारी दिन पहले यानी बुधवार 23 अक्टूबर को भी मार्केट में बिकवाली का दबाव जारी रहा। लगातार तीसरे दिन घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स कमजोर हुए। निफ्टी 50 टूटकर 24450 और सेंसेक्स भी 80300 के नीचे आ चुका है। दोनों ही अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 7 फीसदी नीचे आ चुके हैं। अब आज की बात करें तो गिफ्ट निफ्टी से ग्रीन सिग्नल मिल रहे हैं
आईटीसी, इंडसइंड बैंक, NTPC, ACC, JSW एनर्जी, और वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड समेत कई कंपनियां आज सितंबर तिमाही के नतीजे जारी करेंगे।
Stock Radar: एक कारोबारी दिन पहले यानी बुधवार 23 अक्टूबर को भी मार्केट में बिकवाली का दबाव जारी रहा। लगातार तीसरे दिन घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स कमजोर हुए। निफ्टी 50 टूटकर 24450 और सेंसेक्स भी 80300 के नीचे आ चुका है। दोनों ही अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 7 फीसदी नीचे आ चुके हैं। अब आज की बात करें तो गिफ्ट निफ्टी से ग्रीन सिग्नल मिल रहे हैं यानी कि मार्केट में बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हो सकती है। बुधवार को निफ्टी 24435.50 और सेंसेक्स 80081.98 पर बंद हुआ था। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो आज कुछ कंपनियों के नतीजे आएंगे तो कुछ के कल यानी बुधवार को ही आ चुके है। इनके अलावा कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते आज शेयरों में हलचल दिख सकती है। यहां इन सभी के बारे में बताया जा रहा है।
Results Today
इन कंपनियों के आज आएंगे तिमाही नतीजे
आईटीसी, इंडसइंड बैंक, NTPC, ACC, JSW एनर्जी, कोलगेट-पामोलिव, गोडरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, आरती ड्रग्स, अदाणी टोटल गैस, अदाणी विल्मर, बिकाजी फूड्स इंटरनेशनल, कैस्ट्रोल इंडिया, शैलेट होटल्स, कोरमंडल इंटरनेशनल, CSB बैंक, सिएंट, DCB बैंक, डिफ्यूजन इंजीनियर्स, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, जीएमआर एयरपोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर, गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (IEX), महानगर गैस, निप्पन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट, पतंजलि फूड्स, पेट्रोनेट LNG, PNB हाउसिंग फाइनेंस, टाटा टेलीसर्विसेज, यूनाइटेड ब्रुअरीज, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, और वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड आज सितंबर तिमाही के नतीजे जारी करेंगे।
इन कंपनियों ने बुधवार को जारी कर दिए नतीजे
Hindustan Unilever
सितंबर तिमाही में हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) का सालाना आधार पर स्टैंडएलोन प्रॉफिट 3.9% गिरकर 2,612 करोड़ रुपये पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 1.5% बढ़कर 15,508 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं EBITDA की बात करें तो यह 1.3% गिरकर 3,647 करोड़ रुपये और मार्जिन 0.70 फीसदी गिरकर 23.5% पर आ गया। वॉल्यूम ग्रोथ 3 फीसदी रही। कंपनी ने प्रति शेयर 29 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया।
Sona BLW Precision Forgings Q2 (Consolidated YoY)
सितंबर तिमाही में सोना बीएलडब्ल्यू का सालाना आधार पर कंसालिडेटेड प्रॉफिट 15.7% उछलकर 143.6 करोड़ रुपये. रेवेन्यू 17.1% बढ़कर 922.2 करोड़ रुपये और EBITDA भी 14.7% उछलकर 252.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि मार्जिन 0.50 फीसदी गिरकर 27.4% पर आ गया।
Dr Lal PathLabs
सितंबर तिमाही में डॉ लाल पैथलैब्स का सालाना आधार पर कंसालिडेटेड प्रॉफिट 18.2% उछलकर 131 करोड़ रुपये. रेवेन्यू 9.8% बढ़कर 660 करोड़ रुपये और EBITDA भी 13.9% उछलकर 202 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। मार्जिन 1.10 फीसदी बढ़कर 30.7% पर पहुंच गया। कंपनी ने प्रति शेयर 6 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है।
Piramal Pharma
सितंबर तिमाही में पीरामल फार्मा का सालाना आधार पर कंसालिडेटेड प्रॉफिट 350% बढ़कर 23 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 17% बढ़कर 2,242 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
Pidilite Industries
सितंबर तिमाही में पिडिलाइट इंडस्ट्रीज का सालाना आधार पर कंसालिडेटेड प्रॉफिट 17.8% बढ़कर 540.3 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 5.2% बढ़कर 3,234.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
Piramal Enterprises
सितंबर तिमाही में पीरामल एंटरप्राइजेज का सालाना आधार पर कंसालिडेटेड प्रॉफिट 238% बढ़कर 163 करोड़ रुपये, नेट इंटेरेस्ट इनकम 17 फीसदी उछलकर 881 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी 64 करोड़ रुपये के एक्सेप्शनल लॉस से 77 करोड़ रुपये के एक्सेप्शनल गेन में आ गई।
Birlasoft
सितंबर तिमाही में बिड़लासॉफ्ट का तिमाही आधार पर कंसालिडेटेड प्रॉफिट 15.1% गिरकर 127.5 करोड़ रुपये पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 3.07% बढ़कर 1,368.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
United Spirits
सितंबर तिमाही में यूनाइटेड स्पिरिट्स का सालाना आधार पर कंसालिडेटेड प्रॉफिट 0.6% बढ़कर 341 करोड़ रुपये पर पहुंच गया लेकिन रेवेन्यू 0.9% गिरकर 2,844 करोड़ रुपये पर आ गया।
इन शेयरों में भी आज रहेगी हलचल
Escorts Kubota
एस्कॉर्ट्स क्यूबोटा ने सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स (सोना कॉमस्टार) के साथ एक बिजनेस ट्रांसफर एग्रीमेंट किया है। इसके तहत रेलवे इक्विपमेंट बिजनेस डिविजन (RED) को 1,600 करोड़ रुपये को स्लम्प-सेल बेसिस पर ट्रांसफर कर देगी। कंपनी की योजना कृषि और कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट सेक्टर्स पर फोकस करने की है।
Infosys
इन्फोसिस ने एक नया लिविंग लैब शुरू किया है। इस अलावा कंपनी ने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के साथ मिलकर लंदन में एक नया AI लैब सेटअप करने का भी ऐलान किया।
NLC India
एनएलसी इंडिया ने राजस्थान में 3x125 MW लिग्नाइट-बेस्ड थर्मल पावर स्टेशन सेटअप करने के लिए राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम के साथ एक ज्वाइंट वेंचर एंग्रीमेंट किया है। यह थर्मल पावर स्टेशन की ईंधन जरूरतों को पूरा करने के लिए खदानों का विकास भी करेगी। इसके अलावा इसकी सहायक कंपनी NLC इंडिया रिन्यूएबल्स ने राजस्थान में 2,000 MW के रिन्यूएबल पावर प्रोजेक्ट्स के डेवलपमेंट के लिए राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम के साथ एक ज्वाइंट वेंचर एग्रीमेंट किया है।
Signature Global
सिग्नेचर ग्लोबल ने संस्कृति हॉलीडे इंडिया को 25.5 करोड़ रुपये में गुरुग्राम के उद्योग विहार, फेज-5 के हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल इंफ्रा डेवलपमेंट कॉरपोरेशन में स्थित अपनी संपत्ति बेच दी है।
Mahindra and Mahindra
ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने चेन्नई में दो डेवलपमेंट टेस्ट फैसिलिटीज- महिंद्रा पैसिव सेफ्टी लैब और बैटरी एंड सेल रिसर्च लैब शुरू किया है।
Kalpataru Projects International
कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल के सितंबर तिमाही नतीजे 28 अक्टूबर को आएंगे। इसके अलावा 28 अक्टूबर को बैठक में क्यूआईपी के जरिए फंड जुटाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी।
Mankind Pharma
मैनकिंड फार्मा और इसकी सब्सिडियरी एपियन प्रॉपर्टीज ने 13,768 करोड़ रुपये में भारत सीरम्स एंड वैक्सीन की 100% हिस्सेदारी खरीद ली है।
Adani Power
अदाणी पावर के बोर्ड की 28 अक्टूबर की बैठक में पब्लिक इश्यू या नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) के प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए 5,000 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव पर विचार होगा।
Titan
टाइटन के बोर्ड ने टाटा संस के नामित निदेशक के रूप में पीबी बलाजी की नियुक्ति की है, जो 28 अक्टूबर से प्रभावी होगी।
बल्क डील्स
Crest Ventures
कैप्री ग्लोबल होल्डिंग्स ने 470 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर क्रेस्ट वेंचर्स में 0.52% हिस्सेदारी खरीदी है।
Foods & Inns
एंबिट इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स ने 131.44 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर फूड्स एंड इन्स में 0.52% हिस्सेदारी खरीदी है।
Krishca Strapping Solutions
मवीरा ग्रोथ अपॉर्च्युनिटीज फंड ने 355.39 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर कृष्का स्ट्रैपिंग सॉल्यूशंस में 1.04% हिस्सेदारी खरीदी है।
आज की लिस्टिंग
आज फ्रेशर एग्रो एक्सपोर्ट्स के शेयरों की NSE SME पर लिस्टिंग है। इसके 75.39 करोड़ रुपये के आईपीओ को 236.80 गुना बोलियां मिली थीं।
एक्स-डिविडेंड, राइट्स की एक्स-डेट और रिजॉल्यूशन प्लान-सस्पेंसन की एक्स-डेट
आज टिप्स म्यूजिक एक्स-डिविडेंड; डिलिजेंट इंडस्ट्रीज और मरकरी ट्रेड लिंक स्टॉक्स राइट्स के लिए एक्स-डेट और स्टीलको गुजरात रिजॉल्यूशन प्लान-सस्पेंशन के लिए एक्स-डेट ट्रेड करेगा।
F&O Ban
एनएमडीसी, आरती इंडस्ट्रीज, बंधन बैंक, बिड़ला सॉफ्ट, GNFC, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, इंडियामार्ट इंटरमेश, मणप्पुरम फाइनेंस, पीरामल एंटरप्राइजेज और आरबीएल बैंक में F&O में नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।