Stock Radar: अधिकतर वैश्विक मार्केट से दबावों के बीच गिफ्ट निफ्टी से भी रेड सिग्नल मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 लगभग फ्लैट बंद हुए थे। सेंसेक्स अभी 81,510.05 और निफ्टी 24,610.05 पर है और रिकॉर्ड हाई से ये 6 फीसदी से अधिक नीचे हैं। पिछले महीने 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था। निवेशकों का इंतजार फिलहाल दो अहम इकनॉमिक डेटा के आने पर है जिसमें से अमेरिकी कंज्यूमर प्राइस इनफ्लेशन (CPI) डेटा 11 दिसंबर और भारतीय सीपीआई डेटा 12 दिसंबर को आएगा।
