शेयर बाजार का पिछला हफ्ता काफी शानदार रहा। इस दौरान सूचकांक नई ऊंचाई पर पहुंच गए। अब निवेशकों की निगाहें इस बात पर है कि अगले हफ्ते शेयर बाजार कैसा रहेगा। वहीं, एनालिस्ट्स के मुताबिक, 2 सितंबर से शुरू होने वाले हफ्ते शेयर बाजार की चाल ग्लोबल ट्रेंड्स, मैक्रो इकोनॉमिक डेटा की घोषणा और विदेशी निवेशकों की कारोबारी गतिविधियां तय करेंगी। बहरहाल, अगले हफ्ते के पहले दिन यानी 2 सितंबर को इन कंपनियों के स्टॉक में खास हलचल देखने को मिल सकती है।
