Get App

Stock Split: दिसंबर में इन 5 कंपनियों के शेयरों में होगा स्टॉक स्प्लिट, जानिए रिकॉर्ड डेट

Stock Split: शेयर मार्केट में दिसंबर महीने के दौरान कम से कम 5 कंपनियों के शेयरों में स्टॉक स्प्लिट का एक्शन देखने को मिलेगा। स्टॉक स्प्लिट को शेयरों का विभाजन भी कहा जाता है। इसके जरिए कंपनियां अपने शेयरों को कई छोटे टुकड़ों में तोड़कर उन्हें निवेशकों के लिए और सुलभ बनाती हैं।

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Nov 29, 2025 पर 10:28 PM
Stock Split: दिसंबर में इन 5 कंपनियों के शेयरों में होगा स्टॉक स्प्लिट, जानिए रिकॉर्ड डेट
Stock Split: भारत रसायन के बोर्ड ने स्टॉक स्प्लिट और बोनस इश्यू दोनों की मंजूरी दी है

Stock Split: शेयर मार्केट में दिसंबर महीने के दौरान कम से कम 5 कंपनियों के शेयरों में स्टॉक स्प्लिट का एक्शन देखने को मिलेगा। स्टॉक स्प्लिट को शेयरों का विभाजन भी कहा जाता है। इसके जरिए कंपनियां अपने शेयरों को कई छोटे टुकड़ों में तोड़कर उन्हें निवेशकों के लिए और सुलभ बनाती हैं। इससे निवेशकों के पोर्टफोलियो में शेयरों की संख्या बढ़ जाती है, हालांकि उनके निवेश की वैल्यू में कोई बदलाव नहीं होता।

आइए जानते हैं दिसंबर में स्टॉक स्प्लिट करने जा रही इन 5 कंपनियों के बारे में-

1. नॉलेज मरीन एंड इंजीनियरिंग वर्क्स (Knowledge Marine & Engineering Works)

यह कंपनी समुद्री जहाजों के चार्टरिंग/किराए पर लेने, उन्हें चलाने, टेक्निकल मेंटेनेंस और समुद्री नावों की मरम्मत/मेंटेनेंस और समुद्री इंफ्रास्ट्रक्चर और उससे जुड़े कामों के बिजनेस में लगी हुई है। कंपनी के बोर्ड ने 14 नवंबर 2025 को 1:2 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दी। यानी 10 रुपये के फेस वैल्यू वाला प्रत्येक शेयर अब 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले दो हिस्सों में बंट जाएगा। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 22 दिसंबर 2025 तय की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें