Get App

PG Electroplast Share Price: स्टॉक स्प्लिट की इस योजना पर शेयर बने रॉकेट, 11% उछलकर पहुंचे रिकॉर्ड हाई पर

PG Electroplast Share Price: कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है। कंपनी के इस ऐलान पर शेयर रॉकेट बन गए और रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। इंट्रा-डे में यह करीब 11 फीसदी उछल गया। मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी नरमी आई तो है लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड May 23, 2024 पर 4:44 PM
PG Electroplast Share Price: स्टॉक स्प्लिट की इस योजना पर शेयर बने रॉकेट, 11% उछलकर पहुंचे रिकॉर्ड हाई पर
कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स से जुड़ी OEMs को PG Electroplast मैनुफैक्चरिंग सर्विसेज मुहैया कराती है।

PG Electroplast Share Price: कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट अपने शेयरों को दस हिस्सों में तोड़ने जा रही है। कंपनी के इस ऐलान पर शेयर रॉकेट बन गए और रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। इंट्रा-डे में यह करीब 11 फीसदी उछल गया। मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी नरमी आई तो है लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज BSE पर यह 4.38 फीसदी की बढ़त के साथ 2484.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 10.91 फीसदी उछलकर 2,639.80 रुपये तक पहुंच गया था जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई है। पिछले साल 24 जुलाई 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 1,436.05 रुपये पर था।

PG Electroplast Stock Split का क्या है रिकॉर्ड डेट

पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट अपने 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयर को 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयर में बांटेगी। यह पहली बार है जब कंपनी ने अपने शेयरों को तोड़ने का फैसला किया है। स्टॉक स्प्लिट का फैसला कंपनियां मार्केट में आउटस्टैंडिंग शेयरों की संख्या बढ़ाने के लिए करती हैं। इससे मार्केट में लिक्विडिटी भी बढ़ती है। पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट की बात करें इसके 1 शेयर अब 10 हिस्से में टूटेंगे। हालांकि इसके लिए रिकॉर्ड डेट अभी फिक्स नहीं हुआ है।

पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें