Get App

Stock Tips: शानदार Q3 के बावजूद ब्रोकरेज ने दी बेचने की सलाह, आपके पोर्टफोलियो में इस केमिकल कंपनी के शेयर?

Stock Tips: इस कमोडिटी केमिकल कंपनी के शेयर पिछले पांच दिनों में 8 फीसदी से अधिक मजबूत हुए हैं। 30 जनवरी को यह एक साल के रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसल गया था जिससे यह करीब 11 फीसदी रिकवर हो चुका है। हालांकि दिसंबर 2022 तिमाही के शानदार नतीजे के बावजूद मार्केट एक्सपर्ट्स इसे बेचने की सलाह दे रहे हैं। मौजूदा भाव से यह 15 फीसदी टूट सकता है

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Feb 04, 2023 पर 11:30 AM
Stock Tips: शानदार Q3 के बावजूद ब्रोकरेज ने दी बेचने की सलाह, आपके पोर्टफोलियो में इस केमिकल कंपनी के शेयर?
घरेलू ब्रोकरेज फर्म ने क्लीन साइंस का टारगेट प्राइस 1262 रुपये (Clean Science Target Price) फिक्स किया है जो मौजूदा भाव से करीब 15 फीसदी नीचे हैं। इसके शेयर बीएसई पर शुक्रवार 3 फरवरी को 1490.10 रुपये के भाव (Clean Science Share Price) पर बंद हुए थे।

Stock Tips: कमोडिटी केमिकल कंपनी क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (Clean Science and Technology) के शेयर पिछले पांच दिनों में 8 फीसदी से अधिक मजबूत हुए हैं। 30 जनवरी को यह एक साल के रिकॉर्ड निचले स्तर 1,330 रुपये पर फिसल गया था जिससे यह करीब 11 फीसदी रिकवर हो चुका है। हालांकि दिसंबर 2022 तिमाही के शानदार नतीजे के बावजूद मार्केट एक्सपर्ट्स इसे बेचने की सलाह दे रहे हैं। घरेलू ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इसका टारगेट प्राइस 1262 रुपये (Clean Science Target Price) फिक्स किया है जो मौजूदा भाव से करीब 15 फीसदी नीचे हैं। इसके शेयर बीएसई पर शुक्रवार 3 फरवरी को 1490.10 रुपये के भाव (Clean Science Share Price) पर बंद हुए थे।

Clean Science को ब्रोकरेज ने क्यों दी सेल रेटिंग

क्लीन साइंस के लिए दिसंबर तिमाही शानदार रही। इसका ऑपरेशनल रेवेन्यू सालाना आधार पर 31 फीसदी बढ़कर 237.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं समान अवधि में इसे 19 फीसदी अधिक 83.90 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ। ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज का मानना है कि कारोबारी विस्तार के चलते वित्त वर्ष 2022-25 के बीच इसका शुद्ध मुनाफा (प्रॉफिट आफ्टर टैक्स) 21 फीसदी की सीएजीआर (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) से बढ़ सकता है। हालांकि ब्रोकरेज का यह भी आकलन है कि मार्जिन में गिरावट के चलते वित्त वर्ष 2022 में 34.9 फीसदी से इसका आरओई टूटकर वित्त वर्ष 2025 में 27.5 फीसदी पर आ सकता है। इस वजह से ब्रोकरेज ने इसकी सेल रेटिंग को बरकरार रखा है और 1262 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें