Retail Stocks: 45% रिटर्न! ये पांच रिटेल शेयर कराएंगे झमाझम कमाई, टाटा का भी है एक स्टॉक

Retail Stocks: घरेलू ब्रोकरेज फर्म ने पांच ऐसे रिटेल स्टॉक्स सुझाए हैं जिसमें मौजूदा भाव पर पैसे लगाकर 45 फीसदी मुनाफा हासिल कर सकते हैं। खास बात ये है कि ब्रोकरेज ने जो पांच शेयर सुझाए हैं, उसमें से तीन तो इस महीने एक फीसदी कमजोर हुए हैं तो दूसरी तरफ एक में 4 फीसदी और दूसरे में 7 फीसदी की तेजी आई है। इसके अलावा ब्रोकरेज ने जो शेयर सुझाए हैं, उनमें से एक टाटा ग्रुप (Tata Group) का है

अपडेटेड Oct 15, 2023 पर 3:26 PM
Story continues below Advertisement
रेमंड (Reymond), टाइटन (Titan), कैंपस एक्टिववियर (Campus Activewear), वी-मार्ट रिटेल (V-Mart Retail) और एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) में पैसे लगाकर 45 फीसदी तक मुनाफा हासिल कर सकते हैं।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Retail Stocks: घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने पांच ऐसे रिटेल स्टॉक्स सुझाए हैं जिसमें मौजूदा भाव पर पैसे लगाकर 45 फीसदी मुनाफा हासिल कर सकते हैं। खास बात ये है कि ब्रोकरेज ने जो पांच शेयर सुझाए हैं, उसमें से तीन तो इस महीने एक फीसदी कमजोर हुए हैं तो दूसरी तरफ एक में 4 फीसदी और दूसरे में 7 फीसदी की तेजी आई है। इसके अलावा ब्रोकरेज ने जो शेयर सुझाए हैं, उनमें से एक टाटा ग्रुप (Tata Group) का है। ये शेयर हैं रेमंड (Reymond), टाइटन (Titan), कैंपस एक्टिववियर (Campus Activewear), वी-मार्ट रिटेल (V-Mart Retail) और एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts)। इनमें पैसे लगाकर 45 फीसदी तक मुनाफा हासिल कर सकते हैं।

    Raymond

    दुनिया की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल कंपनी रेमंड के शेयर इस महीने 1 फीसदी टूटकर 1795.95 रुपये पर आ गए। हालांकि ब्रोकरेज के टारगेट के हिसाब से इसे निवेश का सुनहरा मौका समझना चाहिए। इसमें निवेश के लिए 2600 रुपये का टारगेट प्राइस है जो मौजूदा लेवल से 45 फीसदी अपसाइड है। एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 27 अक्टूबर 2022 को यह एक साल के निचले स्तर पर 1,072 रुपये पर था और फिर 11 महीने में यह 109 फीसदी उछलकर 5 सितंबर 2023 को 2,240 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।


    Samhi Hotels का घाटा कब तक होगा पूरा, पोर्टफोलियो में है शेयर तो चेक करें कंपनी की स्ट्रैटेजी

    Campus Activewear

    कैंपस एक्टिववियर के शेयर पिछले साल 19 अक्टूबर 2022 को एक साल के हाई 640 रुपये पर थे। इसके बाद एक साल में ही यह 56 फीसदी टूटकर 9 अक्टूबर 2023 को एक साल के निचले स्तर 282.15 रुपये पर आ गया। इस निचले स्तर से यह करीब डेढ़ फीसदी रिकवर होकर 286.30 रुपये पर पहुंच चुका है और एक्सपर्ट के मुताबिक अभी यह 17 फीसदी और रिकवर हो सकता है। ब्रोकरेज ने इसमें निवेश के लिए 335 रुपये का टारगेट दिया है।

    Infra Stocks: इस सरिया कंपनी के शेयर 9 दिन में चढ़े 29%, अब भी नहीं चुका है दम, चेक करें टारगेट

    V-Mart Retail

    वी-मार्ट रिटेल के शेयर इस महीने 1 फीसदी टूटे हैं। एक साल से भी कम समय में यह 31 अक्टूबर 2022 को एक साल के ऊंचे स्तर 3,161.95 रुपये से 39 फीसदी से अधिक फिसलकर शुक्रवार 13 अक्टूबर 2023 को एक साल के निचले स्तर 1,925.05 रुपये पर आ गया। इस लेवल से यह करीब 1 फीसदी रिकवर होकर 1943.95 रुपये तक पहुंच चुका है और ब्रोकरेज के मुताबिक अभी यह करीब 41 फीसदी ऊपर चढ़कर 2740 रुपये पर पहुंच सकता है।

    DMart Q2 Results: मिली-जुली रही सितंबर तिमाही, 9% गिर गया मुनाफा लेकिन रेवेन्यू में तेज उछाल

    Titan

    टाइटन टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी है और यह रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में भी शामिल है। रेखा की इस कंपनी में 5.36 फीसदी हिस्सेदारी है। इसके शेयरों की बात करें तो इस महीने यह 4 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है और बीएसई पर फिलहाल 3284.00 रुपये पर है। ब्रोकरेज के मुताबिक यह 3795 रुपये तक पहुंच सकता है जो मौजूदा लेवल से करीब 16 फीसदी अपसाइड है। पिछले एक साल में इसके चाल की बात करें तो 2 फरवरी 2023 को यह एक साल के निचल स्तर 2,268.90 रुपये पर था और सात महीने में यह करीब 48 फीसदी उछलकर 18 सितंबर 2023 को यह 3,351.55 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया।

    Tata Tech IPO खुलने से पहले Tata Motors बेच रही 9.9% हिस्सेदारी, यह वैल्यू हुई है तय

    Avenue Supermarts

    एवेन्यू सुपरमार्ट्स के प्रमोटर राधाकिशन दमानी हैं और इसमें उनकी 37.22 फीसदी हिस्सेदारी है। इसके शेयर पिछले साल 14 अक्टूबर 2022 को एक साल के हाई 4,399 रुपये पर था। इसके बाद 5 महीने में यह 25 फीसदी से अधिक फिसलकर 16 मार्च 2023 को को एक साल के निचले स्तर 3,292.65 रुपये पर आ गया। इस निचले स्तर से अब तक यह 19 फीसदी से अधिक रिकवर होकर 3,932.75 रुपये पर पहुंच गया। इस महीने एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर 7 फीसदी चढ़े हैं और ब्रोकरेज के मुताबिक अभी यह 12 फीसदी से अधिक उछलकर 4420 रुपये पर पहुंच सकता है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।