Stock to Invest: आप अगर किसी ऐसे शेयर की तलाश में हैं, जिसमें दमदार रिटर्न देने की क्षमता हो तो आप आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस पर विचार कर सकते हैं। 14 अक्तूबर को यह शेयर 0.45 फीसदी गिरकर 445 रुपये पर बंद हुआ। इस साल यह शेयर करीब 34 फीसदी गिरा है।
सितंबर तिमाही के नतीजों के बाद एनालिस्ट्स की राय पॉजिटिव
ICICI Prudential Life Insurance ने सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान किया है। साल दर साल आधार पर नए बिजनेस की वैल्यू 20.7 फीसदी बढ़ी है। हालांकि, यह अनुमान से कम है। फिर भी, ग्लोबल इनवेस्टमेंट बैंकिंग फर्मों का नजरिया इस शेयर को लेकर पॉजिटिव है।
ब्रोकरेज फर्मों ने बढ़ाए शेयर के टारगेट प्राइस
ग्लोबल इनवेस्टमेंट बैंकिंग फर्मों ने इस शेयर का टारगेट प्राइस भी बढ़ाया है। उनका मानना है कि कंपनी के बिजनेस फंडामेंटल्स में इम्प्रूवमेंट है। हालांकि, ग्रोथ और मार्जिन को लेकर चिंता बनी हुई है। एचएसबीसी ने इस शेयर पर अपनी 'buy' रेटिंग बनाए रखी है। उसने शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 582 रुपये कर दिया है। इसका मतलब है कि मौजूदा प्राइस से यह शेयर करीब 30 फीसदी चढ़ सकता है।
एचएसबीसी की शेयर में निवेश की सलाह
एचएसबीसी का मानना है कि शेयर की वैल्यूएशन FY28 की अनुमानित एंबेडेड वैल्यू की एक गुना है, जो महंगा नहीं है। उसने कहा है कि इस वजह से इस शेयर में गिरावट की उम्मीद नहीं दिखती। उसने यह भी कहा है कि दूसरी तिमाही में कंपनी की वीएनबी अनुमान से थोड़ा ज्यादा रही। मार्जिन को फेवरेबल प्रोडक्ट मिक्स का फायदा मिला।
नोमुरा ने शेयर के लिए 710 रुपये का टारगेट दिया
विदेशी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने भी इस शेयर पर 'buy' की अपनी रेटिंग बनाए रखी है। उसने शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 710 रुपये कर दिया है। इसका मतलब है कि यह शेयर करीब 59 फीसदी चढ़ सकता है। हालांकि, कंपनी का वीएनबी अनुमान से कम रही। नोमुरा का मानना है कि डिस्ट्रिब्यूशन में रिफॉर्म्स का ज्यादा असर इस कंपनी पर नहीं पड़ेगा।
जेपी मॉर्गन भी इस इस शेयर को लेकर पॉजिटिव
जेपी मॉर्गन ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ के शेयर पर 'ओवरवेट' की रेटिंग बनाए रखी है। उसने शेयर के लिए 670 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि यह शेयर मौजूदा प्राइस से करीब 50 फीसदी चढ़ सकता है। हालांकि, ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि कंपनी की वीएनबी ग्रोथ अनुमान से 2.7 फीसदी कम रही।
33 एनालिस्ट्स की इस शेयर पर बाय रेटिंग
ब्लूमबर्ग एनालिस्ट डेटा के मुताबिक, इस शेयर को कवर करने वाले 36 एनालिस्ट्स में से 33 ने इसे खरीदने की सलाह दी है। तीन एनालिस्ट्स की इस शेयर पर 'होल्ड' की रेटिंग है। किसी एनालिस्ट ने इस शेयर को बेचने की सलाह नहीं दी है। एनालिस्ट्स का 12 महीने का कन्सेन्सस टारगेट 621 रुपये है। इसका मतलब है कि यह शेयर करीब 39 फीसदी चढ़ सकता है।