बाजार की शुरुआत आज सपाट हुई है। ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे
IPO के निवेशक पहले से ही मुनाफे में हैं। कुछ लोगों ने IPO से दूर रहने की गलत सलाह दी थी। अभी भी जोमैटो के मुकाबले 50% डिस्काउंट पर है। सितंबर तिमाही के दौरान स्विगी का घाटा भी 657 करोड़ रुपये से 5 फीसदी कम होकर 625.5 करोड़ रुपये हो गया। स्विगी ने Q1FY25 के दौरान 3,222.2 करोड़ रुपये का रेवेन्यू पोस्ट किया था और इसका घाटा 611 करोड़ रुपये था। स्विगी को टक्कर देने वाली कंपनी जोमैटो ने सितंबर तिमाही के दौरान 4799 करोड़ रुपये का रेवेन्यू पोस्ट किया था और प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स (PAT) 272 करोड़ रुपये था।
महाराष्ट्र के नतीजों के बाद से ही डिफेंस पर पॉजिटिव रुख है। DAC से `21772 करोड़ के 5 रक्षा सौदे को मंजूरी मिली है। डिफेंस के बड़े ऑर्डर्स से तेजी के नजरिये को सपोर्ट मिल रहा है। ऊंचे स्तरों पर थोड़ी मुनाफावसूली भी करें।
अनुज सिंघल ने कहा कि नवंबर के कारोबारी अपडेट अच्छे दिख रहे हैं। इलेक्ट्रिसिटी ट्रेडेड वॉल्यूम 15.7% बढ़कर 969 करोड़ यूनिट पर रहा। डे-अहेड मार्केट वॉल्यूम 9.8% बढ़कर 565 Cr यूनिट रहा जबकि DAM में मार्केट क्लियरिंग प्राइस 17.3% घटकर `3.30/यूनिट पर रहा।। IEX ने कहा कि सप्लाई साइड पर ज्यादा लिक्विडिटी से कीमतें कम रहीं। FY25 में मंथली बेसिस पर सबसे कम भाव है।
फोकस में ओबेरॉय रियल्टी (GREEN)
अनुज सिंघल इस स्टॉक पर बुलिश नजर आ रहे है। नोमुरा ने भी स्टॉक पर खरीद की राय दी है और टारगेट 2500 रुपये का लक्ष्य दिया है। मजबूत प्री-सेल्स और कैश जेनरेशन की उम्मीद है। कंपनी आक्रामक बिजनेस डेवलपमेंट के लिए तैयार है। FY24-FY27F के दौरान 40% CAGR प्री-सेल्स संभव है। FY24- FY27F के दौरान कुल होटल और एनुइटी रेवेन्यू में 35% की CAGR संभव है।
अनुज सिंघल ने कहा कि RBI पॉलिसी से पहले रेट सेंसटिव सेक्टर्स में खरीदारी हो सकती है। शेयर का कल का प्राइस एक्शन अच्छा रहा। 200 DMA पार हुआ, 20 DEMA तक पहुंचा। एक तिमाही के निचले स्तर पर IVs पर है। कल वायदा में शॉर्ट कवरिंग नजर आई।
इंफ्रा में सरकारी खर्च बढ़ने की उम्मीद है। शेयर में जोरदार मोमेंटम दिख रहा है। लगातार तीसरे हफ्ते तेजी का मूड देखने को मिल रहा है। 50 WMA के सपोर्ट से खरीदारी रही। शेयर कल 20 WMA के पार निकला । कल दोगुने से ज्यादा डिलिवरी वॉल्यूम है। एक महीने के ऊपरी स्तर पर भाव पहुंचा है। वायदा में लॉन्ग सौदे बने।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।