Stock to Watch: Nykaa की पैरेंट कंपनी FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में भी अपनी ग्रोथ मोमेंटम को बरकरार रखा है। कंपनी ने रविवार (6 अप्रैल) को रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि इस तिमाही में कंसॉलिडेटेड नेट रेवेन्यू में 20% से लेकर करीब 25% के बीच (Low to mid-twenties percentage range) की सालाना ग्रोथ होने का अनुमान है। पूरे वित्त वर्ष के लिए रेवेन्यू ग्रोथ भी 25% के आसपास ग्रोथ रहने की उम्मीद है, जिससे सभी चार तिमाहियों में स्थिर प्रदर्शन का पता चलता है।
ब्यूटी वर्टिकल ने कैसा प्रदर्शन किया
कंपनी का ब्यूटी वर्टिकल इंडस्ट्री की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करता रहा। इसका GMV (ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू) लो 30% की ग्रोथ पर रहने की संभावना है। कंपनी ने इसकी वजह कस्टमर एक्विजिशन में लगातार निवेश, ऑर्डर वॉल्यूम की मजबूत ग्रोथ और रिटेल परफॉर्मेंस को बताया है। रिटेल की ग्रोथ समान-स्टोर सेल्स में बढ़ोतरी और ऑफलाइन एक्सपैंशन की वजह से रही, जिसमें Q4 में 19 नए स्टोर जोड़े गए।
‘हाउस ऑफ नायका’ स्ट्रैटेजी भी एक बड़ा ग्रोथ ड्राइवर रही, जिसमें इन-हाउस और खरीदे गए ब्रांड्स ने अच्छा प्रदर्शन किया। ब्यूटी बिजनेस के नेट रेवेन्यू की ग्रोथ मिड 20% पर स्थिर रही, जो हाल की तिमाहियों के जितनी ही है।
वहीं, फैशन वर्टिकल का GMV हाई-टीन्स में बढ़ा, जो कि कोर प्लेटफॉर्म बिजनेस में क्रमिक सुधार का संकेत देता है। हालांकि, नेट रेवेन्यू की ग्रोथ अपेक्षाकृत कम रही क्योंकि कंपनी के मालिकाना हक वाले ब्रांड्स ने कमजोर प्रदर्शन किया और Q4 में कंटेंट-ड्रिवन एक्टिविटी घटी रही, जबकि Q3 में फेस्टिव सीजन के कारण यह आमतौर पर अधिक रहती है। कंपनी ने इस अपडेट में सटीक रेवेन्यू आंकड़े साझा नहीं किए हैं।
Nykaa की पैरेंट कंपनी Fsn E-Commerce Ventures Ltd के शेयर शुक्रवार (4 अप्रैल) को 1.04% की गिरावट के साथ 177.51 रुपये पर बंद हुए थे। पिछले 1 महीने के दौरान कंपनी ने 5.18% का रिटर्न दिया है। हालांकि, यह स्टॉक अभी भी अपने 52 वीक के हाई 229.80 रुपये से 22.75% नीचे है। Fsn E-Commerce का मार्केट कैप 50.59 हजार करोड़ रुपये है।