Get App

Stocks In Focus: सीजी पावर को मिला ₹900 करोड़ का ऑर्डर, ग्लोबल डेटा सेंटर मार्केट में रखा कदम, शेयर पर रखें नजर

CG Power Shares: इलेक्ट्रिवक इक्विपमेंट्स बनाने वाली कंपनी सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस को एक बड़ा और अहम ऑर्डर मिला है। कंपनी ने शनिवार 17 जनवरी को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि उसे अमेरिका की कंपनी 'टालग्रास इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस' से करीब ₹900 करोड़ (लगभग 99.2 मिलियन डॉलर) का ऑर्डर मिला है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 18, 2026 पर 4:09 PM
Stocks In Focus: सीजी पावर को मिला ₹900 करोड़ का ऑर्डर, ग्लोबल डेटा सेंटर मार्केट में रखा कदम, शेयर पर रखें नजर
CG Power Shares: जनवरी महीने में अब तक कंपनी के शेयरों में 12 फीसदी से अधिक की गिरावट आ चुकी है

CG Power Shares: इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट्स बनाने वाली कंपनी सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस को एक बड़ा और अहम ऑर्डर मिला है। कंपनी ने शनिवार 17 जनवरी को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि उसे अमेरिका की कंपनी 'टालग्रास इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस' से करीब ₹900 करोड़ (लगभग 99.2 मिलियन डॉलर) का ऑर्डर मिला है। यह न केवल CG पावर का अब तक का सबसे बड़ा सिंगल कॉन्ट्रैक्ट है, बल्कि इसके साथ ही कंपनी ने तेजी से बढ़ते ग्लोबल डेटा सेंटर सेगमेंट में औपचारिक रूप से कदम रख दिया है।

यह ऑर्डर अमेरिका में एक बड़े डेटा सेंटर प्रोजेक्ट के लिए पावर ट्रांसफॉर्मर्स की सप्लाई से जुड़ा है। कंपनी ने बताया कि ये ट्रांसफॉर्मर हाइपरस्केल डेटा सेंटर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए जाएंगे, जहां उच्च स्तर की रिलायबिलिटी, एफिशिएंसी और अपटाइम की आवश्यकता होती है। यह डील डायरेक्ट एक्सपोर्ट के रूप में की गई है।

भारत में मैन्युफैक्चरिंग, 12–20 महीनों में डिलीवरी

कॉन्ट्रैक्ट के तहत CG पावर भारत में अपने मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज पर इन ट्रांसफॉर्मर्स का डिजाइन, निर्माण और टेस्टिंग करेगी। कंपनी के मुताबिक, डिलीवरी 12 से 20 महीनों की अवधि में की जाएगी। डिलीवरी टर्म्स FAS मुंबई पोर्ट पर आधारित होंगी, जो Incoterms 2020 के अनुरूप हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें