Get App

Stocks in Focus: रिन्यूएबल, टेक्सटाइल से डेटा सेंटर तक... जानिए बजट के दिन किन सेक्टर और स्टॉक्स पर रहेगा फोकस

Stocks in Focus: बजट 2026 के दिन शेयर बाजार में कई सेक्टर फोकस में रहेंगे। कैपिटल गेंस, टेक्सटाइल, रेलवे, ऑटो, बैंकिंग, इंश्योरेंस, डेटा सेंटर और रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़े ऐलान चुनिंदा स्टॉक्स में तेज हलचल ला सकते हैं। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 31, 2026 पर 9:19 PM
Stocks in Focus: रिन्यूएबल, टेक्सटाइल से डेटा सेंटर तक... जानिए बजट के दिन किन सेक्टर और स्टॉक्स पर रहेगा फोकस
अगर बजट में पे कमीशन से जुड़े खर्च में बढ़ोतरी होती है, तो इससे मांग में तेजी आ सकती है।

Stocks in Focus: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में रविवार, 1 फरवरी को अपना लगातार नौवां यूनियन बजट पेश करेंगी। भले ही यह दिन रविवार का है, लेकिन शेयर बाजार में पूरा ट्रेडिंग सेशन होगा।

ऐसे में बजट के दौरान किए गए ऐलान कई सेक्टर और शेयरों पर सीधा असर डाल सकते हैं। आइए जानते हैं कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण के दौरान कौन से सेक्टर और स्टॉक्स फोकस में रह सकते हैं।

कैपिटल गेंस टैक्स पर नजर

लंबे समय से बाजार की मांग रही है कि लॉन्ग टर्म कैपिटल गेंस टैक्स या सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स में कटौती हो। अगर बजट में ऐसा कोई ऐलान होता है, तो इससे कैपिटल मार्केट से जुड़े सभी शेयरों को फायदा मिल सकता है, क्योंकि इससे निवेशकों की भागीदारी बढ़ेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें