Get App

SAIL और RITES के बीच बड़ी डील! डीजल लोकोमोटिव इंजनों के लिए मिलाया हाथ, फोकस में रहेंगे शेयर

भारत सरकार के स्वामित्व वाली दो कंपनियों स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) और RITES लिमिटेड के बीच एक बड़ी साझेदारी हुई है। दोनों कंपनियों ने डीजल लोकोमोटिव इंजनों की लीजिंग और उनके रखरखाव के लिए एक अहम समझौता ज्ञापन पर साइन किया है। इस समझौते का उद्देश्य SAIL के प्लांट्स और माइंस में लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को और मजबूत करना और कारोबारी दक्षता बढ़ाना है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 02, 2026 पर 6:00 PM
SAIL और RITES के बीच बड़ी डील! डीजल लोकोमोटिव इंजनों के लिए मिलाया हाथ, फोकस में रहेंगे शेयर
RITES लिमिटेड के शेयर सोमवार को 1.17% की तेजी के साथ 220.94 रुपये के भाव पर बंद हुए

भारत सरकार के स्वामित्व वाली दो कंपनियों स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) और RITES लिमिटेड के बीच एक बड़ी साझेदारी हुई है। दोनों कंपनियों ने डीजल लोकोमोटिव इंजनों की लीजिंग और उनके रखरखाव के लिए एक अहम समझौता ज्ञापन पर साइन किया है। इस समझौते का उद्देश्य SAIL के प्लांट्स और माइंस में लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को और मजबूत करना और कारोबारी दक्षता बढ़ाना है।

SAIL अपने स्टील प्लांट्स और खदानों के परिसर के भीतर एक डेडिकेटेड मिनी रेल नेटवर्क का संचालन करती है। इस नेटवर्क के जरिए कच्चे माल की आवक, उत्पादन प्रक्रिया के दौरान सामग्री की आवाजाही और तैयार उत्पादों की निकासी सुनिश्चित की जाती है। ऐसे में डीजल लोकोमोटिव बेड़े का प्रभावी रखरखाव, साथ ही वेट लीज पर लिए गए इंजनों का संचालन, कंपनी की मौजूदा जरूरतों और भविष्य में प्रस्तावित क्षमता विस्तार के लिए बेहद अहम माना जाता है।

जैसे-जैसे भारतीय रेलवे इलेक्ट्रिक इंजनों की ओर तेजी से बढ़ रहा है, वैसे ही RITES डीजल इंजनों के संचालन और रखरखाव में अपनी अहम विशेषज्ञता देता जा रहा है। यह विशेषज्ञता SAIL के डीजल इंजनों के बेड़े को सुचारू रूप से चलाए रखने के लिए जरूरी है। भारतीय रेलवे की वर्कशॉप्स, स्पेयर पार्ट्स और अनुभवी तकनीकी स्टाफ तक पहुंच होने के कारण RITES, सेल की ऑपरेशनल जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है और उसके रेल नेटवर्क की विश्वसनीयता बनाए रखने में सक्षम है।

यह सहयोग दोनों संगठनों को अपनी मुख्य क्षमताओं पर अधिक ध्यान देने कामौ का मिलेगा। साथ ही लागत को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने, ऑपरेशनल दक्षता बढ़ाने और कार्बन फुटप्रिंट कम करने में मदद करेगा। समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर SAIL की ओर से एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (ऑपरेशंस) पी. के. बैसाखिया और RITES की ओर से एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर (टेक्निकल सर्विसेज) संदीप जैन ने किए। इस अवसर पर SAIL और RITES के कई सीनियर अधिकारी भी मौजूद रहे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें