Stocks of the day : अक्टूबर वायदा सीरीज की दमदार शुरुआत हुई है। निफ्टी ने 26250 के पार निकलकर छठे दिन नया शिखर बनाया है। हालांकि बैंक निफ्टी में हल्की नरमी है। लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप में रौनक है। चीन में रिजर्व रिक्वायरमेंट रेश्यो में आधा फीसदी की कटौती मेटल शेयरों की चमक बढ़ी है। निफ्टी मेटल इंडेक्स डेढ़ फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। नाल्को में 4 फीसदी का उछाल है। साथ ही हिंडाल्को, SAIL और वेदांता भी 2 फीसदी चढ़े हैं। एक्सचेंजर के नतीजों ने IT कंपनियों में जोश भर दिया है। एक्सेंचर के रेवेन्यू गाइडेंस बढ़ाने से भारतीय IT कंपनियों में भी तेजी आई है। इंफोसिस, विप्रो और HCL टेक एक से डेढ़ फीसदी चले हैं। मिडकैप IT शेयरों में ज्यादा तेजी है।
