Get App

Stocks in news: ये हैं आज के खबरों वाले शेयर, इन पर बनी रहे नजर

Stocks in news: इंडसइंड बैंक के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। बैंक मुनाफा 69 फीसदी बढ़कर करीब 1960 करोड़ रुपये रहा है। ब्याज से कमाई भी 18 फीसदी से ज्यादा बढ़ी है। वहीं, मार्जिन 10 तिमाहियों के शिखर पर पहुंच गई है। बैंक की ब्याज से होने वाली कमाई सालाना आधार पर 3793.6 करोड़ रुपए से बढ़कर 4495.3 करोड़ रुपए पर रही है

Curated By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jan 19, 2023 पर 8:52 AM
Stocks in news: ये हैं आज के खबरों वाले शेयर, इन पर बनी रहे नजर
रैलिस इंडिया ने 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में कंपनी का मुनाफा 39.6 करोड़ रुपए से घटकर 22.6 करोड़ रुपए और आय 628.1 करोड़ रुपए से बढ़कर 630.9 करोड़ रुपए रही है

Stocks in news:आज खबरों के दम पर कई शेयरों में जोरदार ऐक्शन देखने को मिल सकता है। इन शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित बेहतर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो आज रहेंगे खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर। लेकिन सबसे पहले बात कर लेते हैं बाजार की। भारतीय बाजारों के लिए आज ग्लोबल संकेत अच्छे नहीं दिख रहे हैं। एशिया पर शुरुआती दबाव देखने को मिला है। SGX NIFTY भी 0.50 फीसदी फिसला है। कल अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट दिखी थी। DOW 600 अंक से ज्यादा गिरकर बंद हुआ था। कमजोर आर्थिक आंकड़े से दबाव बना है।

उधर अमेरिका में मंदी की चिंता गहराने से क्रूड फिसला है। इसका भाव 1.50 फीसदी फिसलकर 85 डॉलर के नीचे आ गया है, वहीं सोने पर भी दबाव दिखा है। ऐसे में आज खबरों के दम पर किन शेयरों में रह सकती है हलचाल, आइए डालते हैं एक नजर।

IndusInd Bank: इस निजी क्षेत्र के बैंक ने दिसंबर तिमाही के जोरदार नतीजे जारी किए हैं। इंडसइंड बैंक के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। बैंक मुनाफा 69 फीसदी बढ़कर करीब 1960 करोड़ रुपये रहा है। ब्याज से कमाई भी 18 फीसदी से ज्यादा बढ़ी है। वहीं, मार्जिन 10 तिमाहियों के शिखर पर पहुंच गई है। बैंक की ब्याज से होने वाली कमाई सालाना आधार पर 3793.6 करोड़ रुपए से बढ़कर 4495.3 करोड़ रुपए पर रही है। बैंक की एसेट क्वालिटी स्थिर रही है। तिमाही आधार पर ग्रॉस NPA 2.11 फीसदी से घटकर 2.06 फीसदी पर और नेट NPA 0.61 फीसदी से बढ़कर 0.62 फीसदी पर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें