Get App

Stocks Investment Tips : कंप्लीट सर्किल के गुरमीत चड्ढा से जाने, बाजार में गिरावट के बीच कहां लगाएं पैसा

गुरमीत का कहना है कि अब स्टॉक पिकर बाजार रहेगा। हमें चुनिंदा क्वालिटी शेयरों पर नजर रखनी होगी। दूसरी तिमाही में एमएंडएम के नतीजे बहुत अच्छे रहे हैं। SUV और एग्री उपकरण में M&M का मार्केट शेयर बढ़ा है। SUV में कंपनी का मार्केट शेयर 22 फीसदी के आसपास हो गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 13, 2024 पर 8:16 PM
Stocks Investment Tips : कंप्लीट सर्किल के गुरमीत चड्ढा से जाने, बाजार में गिरावट के बीच कहां लगाएं पैसा
बैंकिंग स्पेस में फेडरल बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में गुरमीत की निवेश सलाह है। रि-साइकिलिंग स्पेस पर गुरमीत बहुत बुलिश हैं

Stock markets : मार्केट फंडामेंटल पर बात करते हुए Complete Circle के Managing Partner & CIO गुरमीत चड्ढा ने कहा कि बाजार में हर करेक्शन में पेन होता है। नए निवेशकों ने शायद पहले करेक्शन देखा नहीं था। इसलिए शायद ज्यादा परेशान हो रहे हैं। ये करेक्शन थोड़ा लंबा खिंच रहा है। लेकिन अगर आप पिछले 1 साल का रिटर्न देखें तो वह अभी बहुत ऊंचे स्तर पर है। अगर आप एक साल का मिडकैप का रिटर्न देखें तो वो अभी भी 30 फीसदी के आसपास है। गुरमीत चड्ढा की राय है। अभी लक्ष्य के लिहाज से निवेश के फैसले लें। FIIs बिकवाली के साथ ही महंगाा वैल्युएशन भी बाजार के लिए मुश्किल पैदा करेगा।

जोमैटो में बनेंगे पैसे

जोमैटो पर बात करते हुए गुरमीत ने कहा कि इसके लिए फेस्टिव सीजन बहुत अच्छा रहेगा। जोमैटो में blinkit का योगदान बढ़ेगा। यह एक ऐसे स्पेस की कंपनी है जहां मौके बढ़ेंगे। कंपनी अच्छे कदम भी उठा रही है। कंपनी कैंसल ऑर्डरों को बेचने, डाइनिंग आउट और टिकटिंग जैसे नए कारोबार पर फोकस कर रही है। अगले 30-35 दिनों में लगभग 45 लाख शादियां है। शॉर्ट टर्म में कंपनी को इसका भी फायदा मिलेगा। आगे खपत से जुडे शेयर वापसी करते दिख सकते हैं। लेकिन एफएमसीजी में कंज्यूमर स्टेपल पर थोड़ा दबाव देखने को मिल सकता है।

एमएंडएम के नतीजे रहे अच्छे, स्टॉक में है दम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें