71 करोड़ रुपये की कंपनी को योगी सरकार से मिला ₹111 करोड़ का ऑर्डर, स्टॉक पर दिखेगा असर?

वी विन लिमिटेड (We Win Limited) ने सोमवार 18 दिसंबर को बताया कि उसे उत्तर प्रदेश सरकार की एक एजेंसी से करीब 111 करोड़ रुपये का एक ऑर्डर मिला है। यह एक बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (BPO) कंपनी है, जिसका मार्केट कैपिटलाइजेशन महज 71 करोड़ रुपये है। इस प्रोजेक्ट की अवधि 4 साल है, जिसमें 2 साल का सेवा विस्तार संभव है। ऑर्डर की कुल लागत 110.61 करोड़ रुपये है

अपडेटेड Dec 18, 2023 पर 11:16 PM
Story continues below Advertisement
We Win Shares: पिछले 6 महीने में इसने निवेशकों को 84.32% का रिटर्न दिया है

वी विन लिमिटेड (We Win Limited) ने सोमवार 18 दिसंबर को बताया कि उसे उत्तर प्रदेश सरकार की एक एजेंसी से करीब 111 करोड़ रुपये का एक ऑर्डर मिला है। यह एक बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (BPO) कंपनी है, जिसका मार्केट कैपिटलाइजेशन महज 71 करोड़ रुपये है। वी विन लिमिटेड ने बताया कि उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट सिस्टम्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPDESCO) ने राज्य में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन को लगाने और उसे चलाने के लिए उसे चुना है। इस प्रोजेक्ट की अवधि 4 साल है, जिसमें 2 साल का सेवा विस्तार संभव है। ऑर्डर की कुल लागत 110.61 करोड़ रुपये है।

इससे पहले सोमवार को वी विन लिमिटेड के शेयर एनएसई पर 1.76% गिरकर 69.95 रुपये के भाव पर बंद हुए।

इससे पहले कंपनी ने उत्तराखंड सरकार से एक ऑर्डर मिलने की जानकारी दी थी। वी विन लिमिटेड ने बताया कि उसे उत्तराखंड की स्टेट हेल्थ अथॉरिटी ने कॉल सेंटर चलाने के लिए कंपनी का चयन किया है। यह प्रोजेक्ट दो साल के लिए है। ऑर्डर का साइज 2.14 करोड़ रुपये है।


यह भी पढ़ें- ITC के शेयरों में आएगी गिरावट? सबसे बड़े शेयरधारक से मिला झटका, 1.5% टूटा भाव

हालांकि इस हालिया ऑर्डर के बावजूद कंपनी के स्टॉक ने निकट अवधि में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। पिछले एक महीने में यह शेयर 1.13%, जबकि पिछले तीन महीनों में यह शेयर 5 प्रतिशत नीचे गिरा है। हालांकि पिछले 6 महीने में इसने अपने निवेशकों को 84.32% का शानदार रिटर्न दिया है, जबकि इस साल की शुरुआत से अब तक इसके शेयरों का भाव करीब 33.88% बढ़ा है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।