STOCKS of the day: आज इन शेयरों पर बाजार की नजर, जनिए इनकी तेजी-मंदी के क्या हैं कारण

STOCKS of the day: सीई इन्फो सिस्टम्स में आज के शुरूआती कारोबार में 3.5 फीसदी तक की गिरावट आई। मझगांव डॉक में 5 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। टेक्सटाइल शेयरों में आज अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। इन शेयरों में 4-5 फीसदी तक की तेजी आई है

अपडेटेड Jun 26, 2024 पर 12:30 PM
शारदा मोटर में भी ब्लॉक विंडो में 25 लाख शेयरों का सौदा हुआ है। इस खबर के चलते ये शेयर आज इंट्रा डे में 6 फीसदी से ज्यादा उछला है

STOCKS of the day : आज सीई इन्फो सिस्टम्स, मैपमाईइंडिया, मझगांव डॉक, रेमंड, गोकलदास एक्सपोर्ट्स, आरएसडब्ल्यूएम, हिंदुस्तान फूड्स और शारदा मोटर में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है। इन शेयरों पर बाजार की नजरें लगी हुई हैं। इन शेयरों में तेजी या फिर गिरावट हो रही है। इनमें तेजी, मंदी के क्या हैं कारण, आइए इस पर डालते हैं एक नजर।

फोकस वाले शेयरों में अब क्या करें?

सीई इन्फो सिस्टम्स (C. E. Info Systems (MapmyIndia) Ltd.)


सीई इन्फो सिस्टम्स में आज के शुरूआती कारोबार में 3.5 फीसदी तक की गिरावट आई। बाजार खुलते ही बाजार में लार्ज ट्रेड हुआ है। प्रोमोटर राकेश वर्मा संभावित विक्रेता हैं। इस ट्रेड में 6.11 लाख शेयरों में सौदा हुआ है। लार्ज ट्रेड की वैल्यू 143 करोड़ रुपए है।

मझगांव डॉक (MAZAGON DOCK)

मझगांव डॉक में 5 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। सार्वजनिक उद्यम विभाग द्वारा कंपनी को नवरत्न का दर्जा प्रदान किया गया है। इसके चलते कंपनी केंद्र सरकार की मंजूरी के बिना 1000 करोड़ रुपये तक का निवेश कर सकती है। संयुक्त उद्यम और गठबंधन आदि बना सकती है।

टेक्सटाइल शेयरों में जोश

रेमंड, गोकलदास एक्सपोर्ट्स और आरएसडब्ल्यूएम ( RSWM) जैसे टेक्सटाइल शेयरों में आज अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। इन शेयरों में 4-5 फीसदी तक की तेजी आई है। टेक्सटाइल इंडस्ट्री को बढ़ावा देने पर सरकार का फोकस है। टेक्सटाइल मिनिस्टर गिरिराज सिंह का इस पर बड़ा बयान आय है। उनका कहना है कि टेक्सटाइल इंडस्ट्री में PLI का लक्ष्य वर्तमान 165 अरब डॉलर से बढ़ाकर 350 अरब डॉलर करने का है।

हिंदुस्तान फूड्स में एक्शन

हिंदुस्तान फूड्स में भी एक्शन देखने को मिल रहा है। हिंदुस्तान फूड्स में ब्लॉक विंडो में 1.27 करोड़ शेयरों का सौदा हुआ। इस स्टॉक में आज 13 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल रही है। फिलहाल 12.20 बजे के आसपास ये स्टॉक 49.35 रुपए यानी 9.74 फीसदी की तेजी के साथ 557 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। 1 हफ्ते में ये स्टॉक 12.30 फीसदी और 1 महीने में करीब 13 फीसदी भागा है।

ICICI बैंक में दिख रहे तेजी के संकेत, कोटक बैंक और सिटी यूनियन बैंक कराएंगे जोरदार कमाई : अनुज सिंघल

शारदा मोटर में एक्शन

शारदा मोटर में भी ब्लॉक विंडो में 25 लाख शेयरों का सौदा हुआ है। इस खबर के चलते ये शेयर आज इंट्रा डे में 6 फीसदी से ज्यादा उछला है। फिलहाल अभी ये स्टॉक 102.40 रुपए यानी 5.13 फीसदी की तेजी के साथ 2100 रुपए के स्तर पर दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 2,193.10 रुपए और दिन का लो 2,001 रुपए है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।