Stocks of the Day: IT सेक्टर को लगा कमजोर नतीजों का 'डंक', नए ऑर्डर्स से PNC Infra और BEML के शेयरों में बहार

Stocks of the Day: पूरा आईटी सेक्टर आज दबाव में नजर आ रहा है। लार्ज कैप से लेकर मिड कैप तक के शेयरों पर नतीजों का नकारात्मक असर दिख रहा है। एचसीएल टेक ने 21 अप्रैल को चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। 22 अप्रैल को इसके शेयरों में बड़ी गिरावट दिखी

अपडेटेड Apr 22, 2026 पर 11:39 AM
Story continues below Advertisement
PNC Infratech को ₹3,500 करोड़ के दो बड़े ऑर्डर मिले हैं, जिसके बाद शेयर 8% की छलांग लगा चुका है।

Stocks of the Day: शेयर बाजार में 22 अप्रैल को दबाव दिखा। आईटी (IT) सेक्टर कमजोर नतीजों के कारण दबाव में है। दूसरी तरफ इंफ्रास्ट्रक्चर और डिफेंस क्षेत्र की कंपनियों को मिले बड़े ऑर्डर्स ने निवेशकों का उत्साह बढ़ाया है। आइए आज बाजार के प्रमुख सेक्टर पर एक नजर डालते हैं।

1. IT सेक्टर: नतीजों ने बढ़ाई चिंता

पूरा आईटी सेक्टर आज दबाव में नजर आ रहा है। लार्ज कैप से लेकर मिड कैप तक के शेयरों पर नतीजों का नकारात्मक असर दिख रहा है। HCL Tech, Persistent Systems और Tata Elxsi के नतीजे कमजोर रहे हैं, जिसके कारण स्टॉक्स में बिकवाली देखने को मिल रही है।

2. इंफ्रास्ट्रक्चर और डिफेंस: नए ऑर्डर मिलने से तेजी


PNC Infratech को ₹3,500 करोड़ के दो बड़े ऑर्डर मिले हैं, जिसके बाद शेयर 8% की छलांग लगा चुका है। BEML को ₹590 करोड़ के ऑर्डर मिलने की खबर से शेयर में 5-6% की तेजी देखी गई। फिलहाल यह 3% ऊपर है।

3. रियल एस्टेट: Sunteck Realty का जलवा

Sunteck Realty के प्री-सेल्स कलेक्शन और पीएनएल (P&L) के आंकड़े काफी मजबूत रहे हैं। बाजार ने इन शानदार नंबर्स को रिवॉर्ड दिया है और शेयर में अच्छी खरीदारी दिख रही है।

4. दबाव में अन्य स्टॉक्स

Transformers & Rectifiers ने कमजोर नतीजों के साथ-साथ मैनेजमेंट की 'कमजोर बॉडी लैंग्वेज' और प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन में देरी की खबरों ने निवेशकों को निराश किया है।

यह भी पढ़ें: Realty Stocks: अप्रैल में अब तक 40% चढ़ा यह शेयर, छह साल का बेस्ट महीना, Q4 रिजल्ट पर भागा 12% ऊपर

11:30 बजे निफ्टी और सेंसेक्स लाल निशान में थे, जबकि बैंक निफ्टी हरे निशान में था। मिडकैप शेयरों में भी पॉजिटिव ट्रेंड दिखा। निफ्टी 0.54 फीसदी यानी 132 अंक गिरकर 24,443 पर चल रहा था। सेंसेक्स 0.68 फीसदी यानी 537 अंक की गिरावट के साथ 78,739 पर था। बैंक निफअी 0.10 फीसदी की तेजी के साथ 57,428 पर चल रहा था।

21 अप्रैल को शेयर बाजार में चौतरफा तेजी दिखी थी। इसकी बड़ी वजह अमेरिका और ईरान में दूसरे दौर की बातचीत शुरू होने की उम्मीद थी। लेकिन, अभी दूसरे दौर की बातचीत को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इसका असर शेयर बाजार के सेटीमेंट पर पड़ा है।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।