Get App

Stocks on Broker's Radar: जेएसडब्ल्यू एनर्जी, श्रीराम फाइनेंस, इमामी पर ब्रोकरेज ने लगाया दांव

JSW ENERGY पर एंटिक ने खरीदारी की रेटिंग दी है। इन्होंने शेयर का लक्ष्य 316 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी FY25 तक 10 GW क्षमता बढ़ाएगी। कंपनी का FY30 तक 20 GW क्षमता बढ़ाने का टारगेट है। कंपनी की क्षमता विस्तार से EBITDA 7500-8000 करोड़ रुपये हो सकता है

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jun 22, 2023 पर 11:51 AM
Stocks on Broker's Radar: जेएसडब्ल्यू एनर्जी, श्रीराम फाइनेंस, इमामी पर ब्रोकरेज ने लगाया दांव
EMAMI पर गोल्डमैन सैक्स ने खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य ब्रोकरेज ने 500 रुपये प्रति शेयर तय किया है

सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं। जिससे निवेशकों को शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके। निवेशकों की कमाई और मुनाफा हो सके। इसके साथ ही इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है ये भी बताते हैं। आज दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजरें जेएसडब्ल्यू एनर्जी, श्रीराम फाइनेंस और इमामी पर टिकी हुई हैं। जेएसडब्ल्यू एनर्जी पर ANTIQUE ने बुलिश राय दी है। जबकि श्रीराम फाइनेंस पर जेफरीज पॉजिटिव नजर आ रहे हैं। वहीं इमामी पर गोल्डमैन सैक्स ने बाय रेटिंग दी है।

ANTIQUE ON JSW ENERGY

एंटीक ने जेएसडब्ल्यू एनर्जी पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इन्होंने इस पर डबल अपग्रेड किया है और शेयर का लक्ष्य 316 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी FY25 तक 10 GW क्षमता बढ़ाएगी। FY30 तक 20 GW क्षमता बढ़ाने का टारगेट है। क्षमता विस्तार से EBITDA 7500-8000 करोड़ रुपये संभव है। बैटरी जैसे एनर्जी स्टोरेज सेगमेंट में तेजी से काम जारी है। Mytrah एनर्जी का EBITDA 1650 करोड़ रुपये संभव है।

JEFFERIES ON SHRIRAM FINANCE

जेफरीज ने श्रीराम फाइनेंस पर रेटिंग को अपग्रेड करके खरीदारी की रेटिंग दी है। इन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1445 रुपये प्रति शेयर से बढ़ाकर 2130 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि पीरामल और टीपीजी की हिस्सेदारी की बिक्री से वैल्यूएशन की मुख्य समस्या दूर हो गई है। फेवरेबल यूज्ड -CV आउटलुक और लोन प्रोडक्ट्स में वृद्धि से वित्त वर्ष 23-26 में 15% सीएजीआर बढ़ना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें